फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Love blooms after seven years, two women get married

Kushinagar News: सात साल बाद प्यार चढ़ा परवान, दो महिलाओं ने रचाई शादी

Sun, 18 Aug 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 18 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Love blooms after seven years, two women get married
पडरौना। दुदही क्षेत्र की दो महिलाओं ने आपस में शादी रचा ली है। एक के पति की मौत हो चुकी है। दूसरे का पति हैदराबाद में नौकरी करता है। दोनों महिलाओं से बच्चे भी हैं। दोनों में करीब सात साल से प्यार परवान चढ़ रहा था। खन्हवार दुर्गा मंदिर में शादी रचाने के बाद जब इसकी जानकारी हैदराबाद में रहने वाले पति को हुई तो उसने पत्नी को साथ रखने से मना कर दिया। शनिवार को दोनों महिलाएं पडरौना शहर के जूनियर हाईस्कूल में पहुंचीं और अपने संबंध को सार्वजनिक कर दिया।
विज्ञापन




दुदही क्षेत्र की महिलाओं ने बताया कि दोनों सात साल से पति-पत्नी की तरह रह रही हैं। एक की उम्र 28 साल है तो दूसरी की उम्र 30 वर्ष है। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए शुक्रवार को खन्हवार दुर्गा मंदिर पहुंचीं शादी कर लीं। दोनों के धर्म भी अलग-अलग हैं। एक महिला के पति की कोरोना काल में मौत हो चुकी है और उसके तीन बच्चे भी हैं। जबकि दूसरी महिला का पति हैदराबाद में नौकरी करता है और उससे दो बच्चे हैं। दोनों का कहना है कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकतीं और इसी वजह से दोनों ने शादी की है। पडरौना शहर के जूनियर हाईस्कूल में पहुंची महिलाओं ने अपने प्यार को सार्वजनिक करते हुए कहा कि समाज क्या सोचेगा, इसकी उन्हें चिंता नहीं है। वे दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं और पूरा जीवन एक-दूसरे के साथ ही गुजारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed