फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lord Parashurama was the embodiment of justice, power, and righteousness.

Kushinagar News: न्याय, शक्ति और धर्म के प्रतीक थे भगवान परशुराम

Mon, 20 Apr 2026 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Lord Parashurama was the embodiment of justice, power, and righteousness.
जिले में मनाई गई परशुराम जयंती।
पडरौना। शहर के सुभाष चौक स्थित भगवान परशुराम प्रतिमा के पास रविवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनके प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि भगवान परशुराम न्याय, शौर्य, धर्म और त्याग के प्रतीक हैं। उन्होंने सदैव अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष किया और दीन दुखियों को न्याय दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। लोगों को भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में एकता एवं न्याय की भावना को बनाए रखें।
विज्ञापन

इस दौरान मनीष जायसवाल, रामू पांडेय, अमित तिवारी, मृत्युंजय दीक्षित, सनी मिश्र, अभय तिवारी, सोनू मिश्र, अनिल पांडेय, विनय मद्धेशिया, संतोष चौहान, राजेश कुशवाहा, रोहन विश्वकर्मा, आकाश वर्मा, विशाल गुप्ता, कुंदन सिंह, भोला साहा, अंकित अग्रवाल, सर्वेश जायसवाल आदि मौजूद रहे। कप्तानगंज संवाद के अनुसार कस्बा के राम जानकी मंदिर परिसर में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने हवन पूजन कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयंती कार्यक्रम का संबोधित करते हुए गोलू मिश्र ने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम न्याय, शक्ति और धर्म के रक्षक हैं। कार्यक्रम को हरिओम मिश्र, श्रीप्रकाश दास, दीपक पांडेय, देवेंद्र मिश्रा आदि ने संबोधित किया। जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता दिवाकर पांडेय और संचालन राजेश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed