फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lord Jesus Christ was the symbol of mercy: Markandeya

दया के प्रतीक थे प्रभु ईसा मसीह : मारकंडेय

Sat, 24 Dec 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lord Jesus Christ was the symbol of mercy: Markandeya
सांता क्लाज का परिधान पहनकर क्रिसमस मनाते किड्जी प्लेवे स्कूल के बच्चे। - फोटो : KUSHINAGAR
दया के प्रतीक थे प्रभु ईसा मसीह : मारकंडेय
विज्ञापन

धूमधाम से स्कूलों में मनाया गया क्रिसमस डे
पडरौना। नगर के किड्जी प्ले-वे स्कूल परिसर में शनिवार को क्रिसमस डे मनाया गया। इसमें स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने केक काटकर और एक दूसरे को उपहार देकर क्रिसमस की बधाई दी।
प्रबंधक डॉ. मारकंडेय जायसवाल ने कहा कि प्रभु ईसा मसीह दया के प्रतीक थे। उन्होंने दुनिया को प्रेम और दया का संदेश दिया था। इसके पूर्व स्कूल के छात्र-छात्राओं ने क्रिसमस के परिवेश पहनकर केक काटा और एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। इस दौरान जेबा खातून, सावत्री, मांनसी, नीलम राय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा स्थित गोल्डन फ्यूचर अकादमी परिसर में शनिवार को क्रिसमस मेला का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं ने विज्ञान से जुड़े विषयों पर आधारित स्टॉल लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सकूल के चेयरमैन शौर्य पांडेय, प्रधानाचार्य प्रज्ञा मिश्रा, यश पांडेय, विश्वेष चौबे, आर्यन पांडेय, विजयलक्ष्मी सिंह, अखिलेश सिंह, रुबिना खातून, ज्योति सिंह, अंजना सिंह आदि मौजूद रहे।
फाजिलनगर/ गुरुवलिया प्रतिनिधि के अनुसार सठियांव स्थित सेंट जोसेफ्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल परिसर में शनिवार को क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर ईसा मसीह के जीवनी पर आधारित झांकी प्रस्तुत की। इस दौरान प्रबंधक सीओ जोस, प्रधानाचार्या जेसी जोस, अजय उपाध्याय, उपेंद्र नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
रोटरी क्लब के सदस्यों ने बांटी सामग्री
कसया। सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में क्रिसमस एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर शनिवार को नगर पालिका क्षेत्र कुशीनगर के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय प्रेमवलिया के 125 बच्चों को वूलेन टोपी, नोटबुक, पेन, चॉकलेट, चिप्स एवं मिष्ठान वितरित किए गए। विद्यालय की अध्यापक सुनीता सिंह, दीपमाला सिंह, राम अवतार मिश्रा, चंद्रलता राय, शशि प्रभा देवी, रामरतन प्रसाद को स्मृति चिन्ह एवं रसोइयों को शॉल भेंट किया गया।

सांता क्लॉज परिधान पहने एक छात्र आकर्षण का केंद्र रहा। मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के संरक्षक राकेश जायसवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि देते हुए सभी बच्चों को क्रिसमस की बधाइयां दीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका सुनीता सिंह ने क्लब के सदस्यों को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन रोटरी के सचिव वाहिद अली ने किया। इस दौरान अध्यक्ष डॉ एम एच खान, सचिव वाहिद अली, अजय कुमार सिंह, साहिल अहमद, विजय कृष्ण द्विवेदी, अनिल जायसवाल, दिनेश कुमार यादव और अरुण कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed