फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   loot of 30 thousand

कार सवार बदमाशों ने बुजुर्ग से लूटे 30 हजार रुपये

Thu, 03 Nov 2022 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
loot of 30 thousand
कार सवार बदमाशों ने बुजुर्ग से लूटे 30 हजार रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुकरौली। हाटा कोतवाली के बंचरा चौराहे के समीप बैंक से रुपये निकालकर घर लौट रहे बुजुर्ग को चाकू दिखाकर बदमाशों ने 30 हजार नकदी लूट ली। सूचना पर पुलिस कार सवार बदमाशों की तलाश में जुटी है। कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
कोतवाली क्षेत्र के पड़री, लीलही कोठी टोला निवासी रामप्यारे बृहस्पतिवार को बड़ौंदा यूपी बैंक से रुपये निकालने गए। वहां उन्होंने 30 हजार रुपये नकदी निकाली। रुपये लेकर वह पैदल ही घर जाने लगे।
विज्ञापन

बंचारा चौराहे से थोड़ी दूर स्थित जगदीशपुर गांव के पास पहुंचे। तभी कार सवार बदमाशों ने उनको रास्ते में रोक लिया। उनको चाकू दिखाकर 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना से डरे-सहमे बुजुर्ग अपने घर पहुंचे। परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन काफी देर तक परेशान रहे। फिर शाम को उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित रामप्यारे ने पुलिस को बताया कि एक घटना में शामिल एक बदमाश बैंक के भीतर फार्म भर रहा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस संबंध कोतवाली निर्भय सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed