फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lokrang is a campaign to preserve folk art

लोककला को संरक्षित करने का अभियान है लोकरंग

Fri, 01 Apr 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Lokrang is a campaign to preserve folk art
जोगिया जनूबी पट्टी में लोकरंग सांस्कृतिक कार्यक्रम। - फोटो : KUSHINAGAR
लोककला को संरक्षित करने का अभियान है लोकरंग
विज्ञापन

फाजिलनगर क्षेत्र के जोगिया जनूबीपट्टी में 14 और 15 अप्रैल को होगा कार्यक्रम
नीदरलैंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र की सांस्कृतिक टीमें होंगी शामिल
पडरौना। फाजिलनगर क्षेत्र के जोगिया जनूबीपट्टी में 14 और 15 अप्रैल को लोकरंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश-विदेश की कई सांस्कृतिक टीमें हिस्सा लेंगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
इस कार्यक्रम की जानकारी लोकरंग सांस्कृतिक समिति जोगिया जनूबीपट्टी के अध्यक्ष सुभाष चंद्र कुशवाहा ने दी। उन्होंने बताया कि लोक संस्कृतियों को सहेजने की दिशा में प्रतिबद्ध एक गंवई संस्था है, जिसने मात्र 15 वर्षों में इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्थापित कर दिया है। इसके सार्थक प्रयासों का परिणाम है कि आयोजन में विदेशी टीमें स्वयं के संसाधनों से प्रतिवर्ष शिरकत कर रही हैं। विगत वर्षों में गयाना, सूरीनाम, नीदरलैंड और मॉरीशस से टीमें आ चुकी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोकरंग-2022 के लोक उत्सव में पहली बार महाराष्ट्र का लावणी, गोंध और कोली लोकनृत्य प्रस्तुत किया जा रहा है। राजस्थान के बाड़मेर से भुंगरखान मंगणियार एवं साथी कलाकार, राजस्थानी लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे तो ‘ताल’ नृत्य संस्थान, भागलपुर (बिहार) की ओर से झिझिया, गोदना और जट-जटिन लोकनृत्य व बिदेशिया और डोमकच नृत्य नाटिका की प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आयोजन में दो महत्वपूर्ण नाटक देखने को मिलेंगे। नाद संस्था पटना मृदंगिया नाटक प्रस्तुत करेगी। आजमगढ़ की सूत्रधार संस्था 1857 विद्रोह के गुमनाम नायक बोधू सिंह अहीर के जीवन पर नाटक प्रस्तुत करेगी। झूमर गीत, बांसुरी वादन, जांघिया और पंवरिया नृत्य देखने को मिलेगा। नीदरलैंड से सरनामी भोजपुरी गायक राजमोहन इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इनके अलावा स्थानीय टीमों को भी स्थान दिया गया है।

गाजीपुर की संस्था संभावना कला मंच की तरफ से वृत्त चित्रों और कविता पोस्टर का प्रदर्शन किया जाएगा। विचार गोष्ठी का विषय ‘लोक संस्कृति का जन-जागरुकता से रिश्ता’ है। इसमें देश के कई प्रमुख साहित्यकार और कला विशेषज्ञ भाग लेंगे। इस आयोजन की तैयारी व्यवस्था में हदीश अंसारी, विष्णुदेव राय, इसरायल, संजय कुशवाहा, सिकंदर, हबीब और भुवनेश्वर राय सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed