{"_id":"5a7f39bc4f1c1b641f8b4f72","slug":"lok-adalat-in-the-3972-settlement","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक अदालत में हुआ 3972 वादों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक अदालत में हुआ 3972 वादों का निस्तारण
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 10 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
अदालत
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 3972 वादों का निस्तारण सुलह समझौता के आधार पर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश सैय्यद वाइज मियां ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने कहा कि अदालतों में मुकदमों का बोझा बढ़ता जा रहा है। तमाम ऐसे प्रकरण हैं जिनमें लंबी कानूनी प्रक्रिया की बजाय थोड़ी सी समझदारी से मामला निपट सकता है। उन्होंने कहा कि न्याय में देरी से पीड़ित पक्ष के मन में कानून के प्रति गलत धारण बनती है। इसीलिए लोक अदालत के जरिए मामलों को तेजी से निस्तारित किया जा रहा है।
इस लोक अदालत में कुल 3972 मामलों का निस्तारण किया गया। इसमें फौजदारी के 2017, मोटर दुर्घटना के छह, पारिवारिक वाद के 89, बैंक की ओर से दिए ऋण में 178, उत्तराधिकार व दीवानी से संबंधित 44, राजस्व के 939 तथा 680 वाद अन्य प्रकरणों से संबंधित थे। कार्यक्रम का संचालन अभिमन्यु सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान नोडल अधिकारी साकेत बिहारी, दीपक प्रधान, लालमणि, राज सिंह, सत्यवीर सिंह यादव, विनय कुमार, सिद्घार्थ सिंह, प्रसिद्घ नारायण दीक्षित, जन्मेजय तिवारी आदि मौजूद रहे।