फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Localizer installed at airport, flight path clear

Kushinagar News: एयरपोर्ट पर लोकलाइजर इंस्टाॅल, उड़ान का रास्ता साफ

Sat, 11 Jan 2025 02:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 11 Jan 2025 02:52 PM IST
विज्ञापन
Localizer installed at airport, flight path clear
कसया। अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर में सुरक्षित विमानों के लैंडिंग और टेकऑफ के लिए लगाए जा रहे रहे आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) लगाने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

इसमें लोकलाइजर का कार्य पूरा हो गया है तो वहीं विमानों का दिशात्मक सूचना देने वाला यंत्र ग्लाइड पाथ अभी इंस्टाॅल नहीं किया जा सका है। इसके लिए कुछ बाधाएं आ रही हैं, जिसको दूर करने के बाद ही इंस्टाॅल किया जा सकेगा। हालांकि, इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी एवं जिला प्रशासन की ओर से पहल की जा रही है। एयरपोर्ट से उड़ान के लिए एयरलाइंस भी औपचारिकता पूरी करने में लगे हुए हैं। जल्द ही यहां से विमान उड़ान भी भरने की संभावना व्यक्त की जा रही हैं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी कि ओर से यहां से किसी भी मौसम में सुरक्षित उड़ान के लिए आईएलएस सिस्टम लगाया जा रहा है। यह दो भागों में होता है। इनमें एक लोकलाइजर होता है। इससे जुड़े सभी यंत्रों को इंस्टाॅल कर दिया गया है। इसी का दूसरा भाग ग्लाइडपाथ होता है जो विमानों के लैंडिंग के समय उर्ध्वाधर मार्ग दर्शन प्रणाली है। उसी को लगाने के लिए कुछ समस्याएं आ रहीं हैं। इसमें 13 सेल फोन टॉवर थे, जिसमें 10 को हटा दिया गया है, बाकी तीन की हाइट कम कर दी गई है। पेड़ो के पांच समूह को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे हटाने का काम चल रहा है। वहीं आठ मकानों का मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। इसको दो मकानों के हाइट काफी ऊंची होने से दिक्कत हों रही हैं। इस मामले डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की ओर से हाईकोर्ट में पैरवी की जा रही है। जबकि, एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से यहां से उड़ान भरने के लिए सभी तैयारियां को पूरा करने का दावा किया जा रहा है। एयरपोर्ट से उड़ान के लिए कई विमानन कंपनियां यहां आकर उड़ान भरने के लिए सर्वे कर चुकी है। बहुत जल्द ही उड़ान होने की उम्मीद जताई जा रही है। े

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता

10जेएनडी29: चुनाव जीतने के बाद प्रधान समेत अन्य पदाधिकारी खुशी मनाते हुए। अधिवक्ता- फोटो : रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed