फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   lit fire in shop due to short circuit

किराने की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग

Fri, 31 Jul 2020 05:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 05:45 PM IST
विज्ञापन
lit fire in shop due to short circuit
किराने की दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन

तमकुहीरोड। नगर पंचायत सेवरही के जवाहरनगर मोहल्ले के नमक मंडी गली में किराने की दुकान में शुक्रवार को सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने दुकान का शटर तोड़ कर किसी तरह आग बुझाई, तब तक सारा सामान नष्ट हो गया।

जवाहरनगर मोहल्ले के नमक मंडी में करनपट्टी दाहूगंज निवासी रंजीत किराने की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे उनके दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। वहां पहुंचे चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा, सभासद मनोज शर्मा, लेखपाल जयंत गुप्ता, इमरान अजमेरी, अमरचंद्र उर्फ दारा सिंह, शंभु गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता आदि लोगों ने फायर ब्रिगेड और दुकान स्वामी को सूचना देकर आग बुझाने में लग गए। घंटों मशक्कत के बाद के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, लेकिन दुकान में रखा लाखों का सामान जल कर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे कस्बा लेखपाल ने आग से हुई क्षति की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed