{"_id":"673e442d07958f655708c0c4","slug":"liquor-was-consumed-by-burning-camphor-in-brc-premises-people-got-scared-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-126775-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बीआरसी परिसर में कपूर जलाकर चढ़ाई शराब, दहशत में आए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बीआरसी परिसर में कपूर जलाकर चढ़ाई शराब, दहशत में आए लोग
Thu, 21 Nov 2024 01:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 21 Nov 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। बीआरसी परिसर में बुधवार दोपहर भूत-प्रेत से छुटकारा दिलाने का दावा करते हुए एक व्यक्ति बुजुर्ग महिला व पुरुष के साथ परिसर में पहुंचा और खप्पर में कपूर जलाकर पूजा का सामान चढ़ाया और टेट्रा पैक शराब आग में डालने लगा। साथ में एक होमगार्ड भी खड़ा रहा। कुछ महिलाओं ने शोर मचाया तो पूजा चढ़ाने आए लोग भाग खड़े हुए। बाद में बीईओ पहुंच गए और कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पडरौना के बीआरसी परिसर में दिन के वक्त जादू-टोना का दावा करने वाले पहुंच रहे हैं तो रात के वक्त शराबियों का जमावड़ा हो रहा है। परिसर की देखभाल के लिए यहां दो होमगार्ड भी तैनात हैं। बावजूद इसके, परिसर में शरारती तत्व आते-जाते रहते हैं।
शहर के बीचों-बीच कोतवाली के ठीक सामने जूनियर हाईस्कूल का परिसर है। इसी परिसर में खंड शिक्षाधिकारी का कार्यालय भी बना है। परिसर से सटे सहस्रबाहु अर्जुननगर के लोगों के मकान हैं। बुधवार की दोपहर करीब एक बजे एक व्यक्ति एक बुजुर्ग महिला व एक पुरुष को लेकर परिसर में पहुंचा। उनके साथ ही एक होमगार्ड का जवान भी थाा। मोहल्ले की महिलाओं का कहना था कि परिसर में आने के बाद छह जगहों पर उन लोगों ने आग जलाई और मिट्टी के बर्तन रखकर दूध आदि चढ़ाने लगे।
विज्ञापन
लोग कुछ समझ पाते कि होमगार्ड के जवान के पास रखी टेट्रा पैक में शराब को निकाल वे लोग आग में डालने लगे। जब शोर मचा तो पूजा कराने आए लोग खप्पर फेंक कर भागने लगे। लोगों की सूचना पर आये बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने खुद अपनी मोबाइल में वीडियो और फोटो लेने के बाद अगल-बगल के मकानों में रहने वाले लोगों से बातचीत की। ड्यूटी पर रहे होमगार्ड के जवान के बारे में जानकारी लेने के बाद उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बीईओ सुरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यह सरकारी भूमि है। इसकी सुरक्षा में होमगार्ड के जवान भी तैनात किए गए हैं। अगर ऐसा कृत्य किया जा रहा है तो गलत है। मामले में कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र सौंप कर कार्रवाई कराई जाएगी।