{"_id":"6907b99c4d8748e41203a35e","slug":"liquor-smuggling-racket-busted-one-arrested-arms-recovered-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-148252-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: शराब तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, असलहा भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: शराब तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, असलहा भी बरामद
विज्ञापन
मंसाछापर। बार्डर से सटे बिहार के पिपरासी थाना क्षेत्र के सुगौली पीपी तटबंध के पास से शनिवार की देर शाम पिपरासी पुलिस ने 198 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से एक असलहा और 12 बोर के तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने सौरहा पंचायत के सुगौली गांव निवासी नरेश शाह को गिरफ्तार किया है। उसके पास से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और अवैध हथियार बरामद हुआ है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह शराब की खेप कुशीनगर जिले से दियारा के रास्ते बगहा क्षेत्र में सप्लाई करने की योजना थी। बताया जा रहा है कि बगहा के शास्त्री नगर क्षेत्र के कुछ कारोबारी चुनाव के दौरान शराब भंडारित करने की फिराक में थे।
पिपरासी पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके के शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। फरार धंधेबाजों की पहचान की जा रही है। गिरफ्तार नरेश शाह के विरुद्ध नई उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसे रविवार को न्यायिक हिरासत में बगहा भेजा जा रहा है।