फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Liquor consignment is being transported from government shops to Bihar

Kushinagar News: सरकारी दुकानों से बिहार पहुंचाई जा रही शराब की खेप

Mon, 28 Apr 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 28 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Liquor consignment is being transported from government shops to Bihar
पडरौना। पुलिस प्रशासन की कोशिश के बाद भी शराब तस्करी पर रोक नहीं लग पा रही है। शराब की खेप बिहार पहुंच रही है। माना जा रहा है कि यह पुलिसकर्मियों की ही मिलीभगत से हो रहा है। यही नहीं आबकारी विभाग द्वारा आवंटित शराब की दुकानों से शराब को ट्रक, कंटेनर और लग्जरी गाड़ियों में लादकर बिहार भेजा जा रहा है। जिसमें बाहरी शराब तस्करों के साथ साथ दुकान के मुनीब और सफेदपोशों की भूमिका है। एसपी की सख्ती के बाद भी शराब तस्करों द्वारा बिहार में शराब की खेप पहुंचाना सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को पकड़े गए तस्करों से इस बात का खुलासा हुआ इसके अलावा पहले भी सीमावर्ती इलाकों के सरकारी दुकानों से शराब की खेप ले जाकर तस्करी करने का खुलासा हुआ था लेकिन पुलिस ने कार्रवाई के बजाय जांच के नाम पर मामले से इतिश्री कर लिया। तरयासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौलीदान, सिसवा नाहर, तिनफेडिया, रामपुर बंगरा, भूलिया बाजार व तमकुहीराज थाना क्षेत्र के तमकुहीराज कस्बा, समउर, डिबनी बजरवा, परसौनी, लतवा चट्टी, दाहूगंज, सलेमगढ़, बहादुरपुर बिहार सीमा से सटे इलाके हैं, जहां आबकारी विभाग ने देशी, विदेशी व बीयर की दुकानों को सरकारी अनुज्ञापियों को आवंटित किया है। बिहार में शराब बंदी के बाद बॉर्डर से सटी इन दुकानों पर बिहार प्रांत निवासी शराब के शौकीनों के साथ तस्करों की भीड़ जुटती है। हर दिन गोपालगंज में शराब की खेप के साथ पकड़े जा रहे तस्करों की गाड़ी में 60 फीसदी तरयासुजान और तमकुही के तस्कर होते हैं। शराब की तस्करी में शामिल पकड़े गए कैरियरों ने पुलिस की पूछताछ में जिले के कई अनुज्ञापियों और शराब की दुकान पर काम करने वाले मुनीब का नाम सामने आया, कार्रवाई के लिए पुलिस ने कमर तो कसी, लेकिन सफेदपोशों के शामिल होने के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया। शराब तस्करी के खेल का नेटवर्क पडरौना शहर से भी जुड़ा है। बार्डर पर शराब तस्करी के मामले में पकड़े गए कई कैरियर पडरौना शहर के रहने वाले निकले। इनके लिए सफेदपोशों ने मदद भी खुलकर पुलिस से किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed