{"_id":"69863776f143d074b6058a34","slug":"liquor-concealed-in-paddy-sacks-seized-one-smuggler-arrested-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-154236-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: धान की बोरियों में छुपाकर लाई शराब पकड़ी, एक तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: धान की बोरियों में छुपाकर लाई शराब पकड़ी, एक तस्कर गिरफ्तार
Sat, 07 Feb 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
- 25 पेटियां अवैध देसी शराब पकड़ी, 65 हजार रुपये बताई जा रही कीमत
पडरौना। जिले में पुलिस की तरफ से शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को तरयासुजान थाने की पुलिस ने अवैध देसी शराब की 25 पेटियां पकड़ी हैं। एक तस्कर को भी दबोचा है। तस्करी के लिए यह शराब पिकप वाहन में धान की बोरियों में छुपाकर लाई जा रही थी।
पुलिस के अनुसार, पकड़ी गई अवैध देसी शराब की कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई जा रही है। बरामद 25 पेटियों में 1125 पाउच शराब पाया गया। गिरफ्तार तस्कर भीम कुमार गुप्ता पुत्र शिवपूजन गुप्ता निवासी पेनुला खास थाना उचका गांव जिला गोपालगंज बिहार का रहने वाला है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिक दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।