फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   lion is on the road

Kushinagar News: तेंदुआ की चहलकदमी से लोगों में दहशत

Sun, 18 Jun 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 18 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
lion is on the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल बकुलहा में तेंदुआ का खौफ अभी खत्म भी नहीं हुआ कि अब जंगल नाहर छपरा के सरेह में तेंदुए का पदचिह्न देखा गया है। इससे दहशत में आए लोग खेतों की तरफ जाने से परहेज कर रहे हैं। अभी दो दिन पूर्व बकुलहां गांव में तेंदुए ने एक बकरी को अपना निशाना बनाया था। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने नाहर छपरा गांव में काबिंग की, लेकिन कहीं दिखा नहीं। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

जंगल बकुलहा गांव के सरेह में दो दिन पूर्व लोगों ने तेंदुए को देखा था। तेंदुए ने एक बकरी को शिकार बनाया, जिसके बाद लोगों में दहशत बन गई। इसकी सूचना वन विभाग को दी। अभी लोग दहशत से उबर नहीं पाए थे कि शनिवार की सुबह जंगल नाहर छपरा में रेख़हां दुर्गा मंदिर के पास तेंदुआ को देखा। मंदिर के आसपास के खेतों में तेंदुए का पदचिह्न देखा गया। सूचना पर वन दरोगा रामध्यान पांडेय टीम के साथ पहुंचे और तेंदुए की तलाश में काबिंग की, लेकिन वह कहीं दिखा नहीं। नाहर छपरा गांव के अरुण मिश्र ने बताया कि तेंदुआ काफी दिन से इसी क्षेत्र में घूम रहा है, लेकिन वन विभाग उसे पकड़ नहीं सका है।
विज्ञापन

इस संबंध में वन दरोगा रामध्यान पांडेय ने कहा कि दो दिन पूर्व बकुलहां गांव में तेंदुए के आने की सूचना मिली थी। वहां काबिंग की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। नाहर छपरा में सूचना मिली तो वहां टीम के साथ जायजा लिया गया। वहां तेंदुए का पदचिह्न दिखा है। अब पिजड़ा लगाकर उसे पकड़ने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed