फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Light a lamp on the eve of Buddha Purnima

बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जलाए दीप

Sun, 15 May 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Light a lamp on the eve of Buddha Purnima
बुद्ध घाट पर दीप जलाते पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी एवं अन्य।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर जलाए दीप
विज्ञापन

भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति व निर्वाण बुद्ध पूर्णिमा को हुआ था
कसया(कुशीनगर)। संस्कार भारती की कुशीनगर इकाई ने रविवार को बुद्धा घाट पर त्रिविध पावनी 2,566वीं बुद्ध पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर धम्म दीपदान उत्सव का आयोजन किया। इसमें 2,566 दीप प्रज्ज्वलित किए गए। इस दौरान शेषनाग पर बैठे भगवान बुद्ध की प्रतिमा की विशेष पूजा अर्चना कर हिरण्यावती नदी की आरती की गई।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि बौद्ध धर्म सनातन धर्म का अभिन्न अंग है। महात्मा बुद्ध की जयंती बुद्ध पूर्णिमा (वैशाख पूर्णिमा) को मनाई जाती है। यह तिथि बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए खास है। भगवान बुद्ध को सनातन धर्म में भगवान विष्णु का नौंवा अवतार माना जाता है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि बिरला धर्मशाला के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा त्रिविध पावनी है। इसलिए इस तिथि को बुद्ध का जन्म, ज्ञान प्राप्ति व महापरिनिर्वाण हुआ था। इसके अलावा पूर्व जिला जज संतोष श्रीवास्तव, डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता डॉ. अनिल कुमार सिन्हा व संचालन सह मंत्री राजू मद्धेशिया ने किया। अंत में मंत्री अशोक कुमार ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।
इस मौके पर डॉ. अंबरीष विश्वकर्मा, सुनंदा शर्मा, अर्चना श्रीवास्तव, वंदना मद्धेशिया, किरन जायसवाल, दिनेश तिवारी, जिला संघचालक डॉ. चंद्रशेखर सिंह, सुरेश प्रसाद गुप्त, त्रिभुवन तिवारी, अशोक जैन, महादेव गुप्ता, अरुण कुमार राय, वीरेश राय, उमेश गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed