{"_id":"697cfd97d7171d5ace08c667","slug":"life-imprisoned-abroad-by-agents-deception-dreams-of-a-bright-future-too-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-153765-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: एजेंट के धोखे से विदेश में कैद हुई जिंदगी, उज्ज्वल भविष्य के सपने भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: एजेंट के धोखे से विदेश में कैद हुई जिंदगी, उज्ज्वल भविष्य के सपने भी
विज्ञापन
पडरौना। सोचा था विदेश की नौकरी से घर की आर्थिक हालत सुधार देंगे। क्या पता था ऐसी धोखाधड़ी होगी कि जान के लाले पड़ जाएंगे। ये पीड़ा है किर्गिस्तान में नौकरी दिलाने का झांसा देकर कजाकिस्तान में फंसाए गए कुशीनगर के चार युवाओं की। विदेश भेजने के लिए किसी की पत्नी ने अपने गहने बंधक रख दिए, तो किसी ने ब्याज पर कर्ज लिया, लेकिन सपने तो टूटे ही खुशियों पर ग्रहण भी लग गया।
पति को वापस बुलाने के लिए बंधक रख दिए जेवर : कजाकिस्तान की राजधानी अलमाटी में फंसे कुशीनगर के चार युवकों में एक अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव खुरहुरिया निवासी रामानंद पुत्र अगनू प्रसाद के परिजन यहां पल-पल उनकी सलामती और सुकशल वापसी के लिए परेशान हैं। पति के फंसे होेने की बात पता चलने पर रामानंद की पत्नी कैलाशी देवी को हुई तो उन्होंने उस एजेंट से बात की जिसने उन्हें वहां भेजा था, तो उसने वापस बुलाने के लिए भी 25 हजार रुपये ले लिए। इसके लिए कैलाशी को अपने गहने बंधक रखने पड़े। कैलाशी का कहना है कि पति के जब विदेश जाने की बात हुई तो क्या-क्या सपने देखने लगे थे लेकिन एजेंट की धोखाधड़ी के कारण सपने तो टूटे ही, पति की सलामती की चिंता भी सताने लगी है। सरकार से गुहार है कि मेरे पति को वापस बुलवा लिजिए। अब कभी विदेश जाने की बात नहीं करेंगे। रामानंद के लड़के संदीप कुमार 20 वर्ष व लड़की आराधना 18 वर्ष भी पिता के अलमाटी में फंसे होने से परेशान हैं।
24 घंटे में एक बार भोजन , वह भी पेट भर नहीं : अहिरौली थाना क्षेत्र के चिलुवा गांव के रहने वाले जितेंद्र सिंह और सुनील कुमार गोंड के परिजनों का कहना है कि घर की आर्थिक हालत ठीक हो जाए, इस उम्मीद में विदेश भेजे थे। क्या पता था कि एजेंट उनके साथ धोखा कर देगा। जितेंद्र के बेटे हिमांशु ने कहा कि पिता वहां एक कमरे में तीन अन्य लोगों के साथ छिपकर जीने को मजबूर हैं। दिनभर में एक बार खाना मिलता है वह भी पेटभर नहीं। पता नहीं कब इससे मुक्ति मिलेगी। हिमांशु ने कहा कि पिता घर की हालत सुधारने गए लेकिन वे खुद मुसीबत में फंस गए। किसी तरह उनकी सुरक्षित घर वापसी हो जाए, बस यही चाहते हैं।
विज्ञापन
ब्याज पर कर्ज लेकर एजेंट को दिए रुपये, वह भी डूबे, कर्ज भी हो गया : अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के मोतीचक गांव निवासी अमित कुमार की पत्नी प्रियंका भारती ने बताया कि उनके एक रिश्तेदार ने उस एजेंट से पति की मुलाकात कराई थी।