फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Leopard seen again...people guarded with sticks and sticks

Kushinagar News: फिर दिखा तेंदुआ...लाठी-डंडा लेकर लोगों ने दिया पहरा

Tue, 05 Nov 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 05 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen again...people guarded with sticks and sticks
मंसाछापर। जटहा बाजार गांव में रविवार की देर रात एक बांस की कोठ में तेंदुआ बैठा दिखा। इसकी जानकारी होते ही गांव के लोग हाथ में लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए। लोगों को देखते ही तेंदुआ दूसरी तरफ खेतों में चला गया।
विज्ञापन

लोगों में इस कदर दहशत व्याप्त है कि वे लाठी-डंडा लेकर पूरी रात पहरेदारी करते रहे। सोमवार की सुबह भी लोग हाथ में लाठी-डंडा लेकर पहरा दे रहे थे। सूचना पाकर गांव आई वन विभाग की टीम ने खेतों में पदचिह्न की तलाश कर कांबिंग में जुट गई। लोगों को भी सरेह की तरफ जाने से मना कर दिया गया है। पिछले एक साल से तेंदुआ वन विभाग को खूब छका रहा है, लेकिन अब तक वह पकड़ में नहीं आ सका है। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के छोटकी जटहा में रविवार की देर रात करीब 11 बजे बांस की कोठ में तेंदुआ बैठा दिखा। गांव के एक व्यक्ति ने जब टार्च जलाकर देखा तो उसके होश उड़ गए। इसकी जानकारी जब गांव वालों को हुई तो वे लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए। लोगों को देखते ही तेंदुआ वहां से निकलकर दूसरी तरफ खेत में चला गया। लोग तेंदुआ की खोजबीन करते हुए पटाखे भी फोड़े, लेकिन वह कहीं दिखा नहीं। तभी से लोग दहशत में हैं और खुद पहरेदारी देने को मजबूर हैं। सोमवार की सुबह वन विभाग की टीम गांव में आई और कांबिंग शुरू की। तेंदुआ पिछले एक वर्ष से पडरौना कोतवाली, नेबुआ नौरंगिया और जटहा बाजार थाना क्षेत्र में अक्सर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed