फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Leopard seen again near Jatahan, panic among people

Kushinagar News: जटहां के पास फिर दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत

Sat, 09 Nov 2024 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 09 Nov 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Leopard seen again near Jatahan, panic among people
मंसाछापर। क्षेत्र के जटहां बाजार गांव के पास शुक्रवार की सुबह तेंदुआ फिर दिख गया। इससे गांव में भगदड़ मच गई। लोग हाथों में लाठी डंडा लेकर तेंदुए की तलाश में निकल गए। सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम देर शाम पिंजरा लगवा दिया। शिकार के लिए बकरी की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन

रविवार देर रात को जटहां बाजार गांव के पास एक बांस की कोठी में तेंदुआ बैठा दिखाई दिया। सूचना पर जब ग्रामीण पहुंचे तो तेंदुआ झाड़ियों में चला गया। पूरी रात ग्रामीण भय के साए में रहे और पहरा देते रहे। अगले दिन फिर तेंदुआ देर रात को दिखा। सूचना मिलने के बाद ही वन विभाग की टीम सक्रिय रही और जब-जब तेंदुआ दिखा तो कांबिंग की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे गांव के अवधेश कुशवाहा के घर के पीछे से तेंदुए को भागते हुए लोगों ने देखा और शोर मचाया। जानकारी होते ही लोग लाठी-डंडा लेकर खेतों की तरफ तलाश शुरू कर दी। कुछ देर बाद वरिष्ठ वन दरोगा रामध्यान पांडेय टीम के साथ पहुंच गए। वहीं, इंस्पेक्टर ओमप्रकाश तिवारी और वन विभाग की टीम संयुक्त रूप से तेंदुए की तलाश शुरू कर दी। टीम के साथ गांव के लोग भी लाठी डंडा लेकर खोजबीन किए, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार की देर शाम बांस की कोठी के पास पिंजड़ा लगवा दिया गया। पिंजड़े में बांधने के लिए बकरी की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed