फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Leopard not caught, people are spending their night in fear

Kushinagar News: पकड़ में नहीं आया तेंदुआ, दहशत के साए में कट रही लोगों की रात

Thu, 07 Nov 2024 02:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 07 Nov 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Leopard not caught, people are spending their night in fear
मंसाछापर। जटहा बाजार थाना क्षेत्र के जटहा बाजार में तीसरे दिन भी तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग को सफलता नहीं मिली। बुधवार की सुबह लोगों ने गांव के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे तेंदुआ को बैठे हुए देखा और शोर मचाने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद तेंदुआ वहां से हटकर खेतों की तरफ चला गया। इससे लोगों की रात दहशत में गुजर रही है। हाथ में लाठी-डंडा लेकर लोग तेंदुए की तलाश कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि वन विभाग तेंदुए को पकड़ने के लिए कोई तरकीब नहीं निकाल पा रहा है। लोग अब खेतों की तरफ भी जाना बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन

रविवार की देर रात बांस की कोठी में तेंदुए को बैठे हुए लोगों ने देखा था, जिसके बाद दहशत का माहौल कायम हो गया। अगले दिन फिर सोमवार की देर शाम को तेंदुए को भागते हुए लोगों ने देखा और तीसरे दिन एक बार फिर पीपल के पेड़ के नीचे बैठे हुए तेंदुए को लोगों ने देख लिया। गांव के लोगों का कहना है कि तीन दिन हो गए, लेकिन अभी तक वन विभाग उसको पकड़ने में कामयाब नहीं हुआ। जटहा गांव से लेकर आसपास के गांव में भी लोग दहशत में हैं और खेतों की तरफ जाना ही छोड़ दिए हैं। वन विभाग के कर्मचारी दिन में काम्बिंग तो कर ही रहे हैं, लेकिन वे अब तक तेंदुआ को पकड़ नहीं सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed