फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   leopard attacked on 2

तेंदुए ने दो और लोगों को जख्मी किया

Wed, 23 Dec 2020 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
leopard attacked on 2
तेंदुए ने दो और लोगों को जख्मी किया
विज्ञापन

अब तक पांच लोगों पर हमला कर जख्मी कर चुका
वन विभाग अभी जानवर की पुष्टि करने में लगा है
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। क्षेत्र में तेंदुए का हमला अभी रुका नहीं है। तेंदुए ने मंगलवार की देर शाम एक बच्ची व एक महिला को घायल करने के बाद देर रात एक भेड़ के चरवाहे पर भी झपट्टा मारा। इसके अलावा बुधवार की दोपहर में सोहरौना गांव की दो महिलाओं पर भी झपट्टा मारा लेकिन वे बच गईं। शाम चार बजे खड्डा कस्बे के पास एक महिला पर हमला कर जख्मी कर दिया। वन विभाग की टीम लगातार गश्त कर तेंदुए की खोज में लगी है।

मंगलवार देर रात पकड़ी बृजलाल गांव निवासी रमेश पाल बगल के लक्ष्मीपुर पड़रहवा में अपने भेड़ों के साथ आराम कर रहे थे। तभी एक जानवर ने अंधेरे में हमला बोल दिया। बचाव में रमेश के हाथ में चोट आई। उनका इलाज तुर्कहा सीएचसी में कराया गया। बुधवार की दोपहर में सोहरौना गांव निवासी इशरावती देवी (50) गन्ना छिलाई करने गई थीं। वहां तेंदुए ने झपट्टा मार दिया। बचाव में इशरावती के हाथ में खरोंच आ गई। लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। इसके अलावा शकुंतला व सरस्वती निवासी सोहरौना का भी तेंदुआ से सामना हो गया। दोनों महिलाएं शोर मचाते हुए घर की ओर भागीं। बुधवार शाम चार बजे खड्डा कस्बे से सटे तुर्कहा गांव के पास खड्डा कस्बे के वार्ड संख्या तीन लोहिया नगर निवासी लीलावती (60) पत्नी छट्ठू घास काट रही थीं। गन्ने के खेत से निकलकर तेंदुए ने हमला कर दिया। लीलावती ने हाथ में लिए हंसिया से अपना बचाव किया लेकिन तेंदुआ के हमले से घायल हो गईं। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायल महिला को तुर्कहा सीएचसी में भर्ती कराया गया। रेंजर खड्डा बीके यादव वन कर्मचारियों के टीम के साथ कांबिग कर रहे हैं। तेंदुआ दो दिनों में पांच लोगों पर हमला कर चुका है। रेंजर का कहना है कि अब भी पूरी तरह से यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि हमला करने वाला जानवर तेंदुआ ही है। लोगों को सतर्क किया जा रहा है। इस जानवर की धरपकड़ के लिए प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed