{"_id":"6929fc412a730d7b720d7b21","slug":"lekhpals-in-fatehpur-were-enraged-over-the-suicide-of-a-colleague-and-staged-a-sit-in-protest-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-149764-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: फतेहपुर में साथी की खुदकुशी पर लेखपालों में उबाल, दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: फतेहपुर में साथी की खुदकुशी पर लेखपालों में उबाल, दिया धरना
Sat, 29 Nov 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
कुशीनगर। फतेहपुर में लेखपाल की आत्महत्या को लेकर सदर तहसील के लेखपालों ने शुक्रवार को तहसील में धरना दिया। एसआईआर को लेकर फतेहपुर के बड़े अफसरों पर आरोप लगाया कि उनकी डांट-फटकार, निलंबन व बर्खास्त करने की धमकी के कारण लेखपाल ने तनाव में आकर आत्महत्या की थी।
मृत लेखपाल के परिजनों की आर्थिक मदद, परिवार के सदस्य को नौकरी, एसआईआर की अंतिम तिथि आगे बढ़ाने व प्राथमिकी में फतेहपुर के पीसीएस अफसर का नाम शामिल करने आदि की मांग की गई। सीएम को संबोधित मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर धरना समाप्त किया।
फतेहपुर के लेखपाल सुधीर शादी की व्यस्तता को लेकर एसआईआर की बैठक में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। बर्खास्त करने की धमकी दी गयी। इससे तनाव में आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। धरना देने वालों में मनीष पांडेय, रामदर्शन शर्मा, पवन वर्मा, अग्निवेश पांडेय मौजूद रहे।