फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Learn the tricks of statistical modeling with software

Kushinagar News: साफ्टवेयर के साथ सांख्यिकी माडलिंग के सीखे गुर

Mon, 30 Sep 2024 03:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 30 Sep 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Learn the tricks of statistical modeling with software
पकवा इनार। बुद्ध पीजी कॉलेज में कम्युनिटी साइकोलॉजी एसोसिएशन ऑफ इंडिया व मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय कार्यशाला चल रही है। छठे दिन रविवार को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अजय प्रताप सिंह ने एकाधिक प्रतिगमन विश्लेषण पर व्याख्यान दिया। उन्होंने सॉफ्टवेयर का प्रयोग करते हुए प्रतिभागियों को कई सांख्यिकीय मॉडल सिखाए। दूसरे सत्र में प्रोविडेंस विश्वविद्यालय, अमेरिका के प्रो. सचिन जैन ने छात्रों को विदेश में अकादमिक शोध, छात्रवृति एवं रोजगार के अवसर विषय पर व्याख्यान दिया। प्रो. जैन ने प्रतिभागियों को परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के गुर बताए।
विज्ञापन


कार्यशाला समन्वयक प्रो. अमृतांशु शुक्ल व प्रो. रामजी लाल अतिथियों का परिचय कराया। संचालन प्रो. सीमा त्रिपाठी ने किया। कार्यशाला के सातवें दिन सोमवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय के प्रो. अविनाश पाथर्डीकर व्याख्यान देंगे। कार्यशाला में कुल 118 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण का लाभ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed