फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lawyers angered by the Barabanki toll plaza incident staged a protest at the Collectorate.

Kushinagar News: बाराबंकी टोल प्लाजा कांड से नाराज अधिवक्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sat, 17 Jan 2026 01:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Lawyers angered by the Barabanki toll plaza incident staged a protest at the Collectorate.
प्रदर्शन करते अ​धिवक्ता।
पडरौना /कसया। अधिवक्ता एसोसिएशन कसया कुशीनगर ने शुक्रवार को बैठक कर बाराबंकी में अधिवक्ताओं के साथ टोल प्लाजा कर्मियों की ओर से की गई पिटाई की निंदा करते हुए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को मांग पत्र सौंपा। अधिवक्ताओं को टोल टैक्स करते हुए मारपीट में शामिल वर्करों पर कठोर कार्रवाई की मांग किया। उधर कसया में एसडीएम कसया को आठ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन अधिवक्ताओं ने सौंपा।
विज्ञापन

पडरौना दिवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने डीएम को मांग पत्र सौंपा। न्यायालय कैंपस से प्रर्दशन करते हुए अधिवक्ता कलेक्ट्रेट में पहुंचे। डीएम को मांग पत्र देकर घटना में शामिल टोल प्लाजा पर काम करने वाले वर्करों की कड़ी कार्रवाई की मांग किया। इस घटना को लेकर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। वहीं कसया तहसील परिसर में तहसील बार की हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह और अधिवक्ताओं ने बाराबंकी टोल प्लाजा पर अधिवक्ता रत्नेश शुक्ल और अधिवक्ताओं के साथ कर्मचारियों द्वारा की गई बर्बरता की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई। अपने दिए ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने टोल प्लाजा पर कर्मचारियों की बर्बरता के समय मुक्त दर्शक बनी पुलिस की जांच कराते हुए मुकदमा दर्ज करने, कांड की न्यायिक जांच कराने, अधिवक्ताओं की सुरक्षा करने, सुरक्षा को लेकर उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करने, अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने, एनएचआई की आए दिन लापरवाही के चलते होने वाली दुर्घटनाओं के आलोक में उच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए प्रत्येक घायल को पचास लाख का मुआवजा उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

उपरोक्त बिंदुओं पर एक सप्ताह में कोई करवाई नहीं होती है तो संघ बार काउंसिल ऑफ इंडिया और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के निर्देशानुसार बड़े आंदोलन को बाध्य होगा। संचालन महामंत्री संजय कुमार वर्मा ने किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गन्धर्व मणि त्रिपाठी, पूर्व अध्यक्ष फूलचन्द यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता उपेंद्र तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार तिवारी, पूर्व मंत्री विजय कुमार सिंह, आशुतोष कुमार यादव, अजय कुमार यादव सहित आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed