फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lawn tennis court ready, waiting for coach

Kushinagar News: लॉन टेनिस कोर्ट तैयार, कोच का इंतजार

Sun, 23 Jun 2024 05:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 23 Jun 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Lawn tennis court ready, waiting for coach
पडरौना। लॉन टेनिस खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है। जिला स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट तैयार है। यहां खिलाड़ियों के लिए हर जरूरी उपकरण भी खेल विभाग की तरफ से उपलब्ध कराए जाएंगे। अब टेबल टेनिस कोच के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला स्टेडियम धीरे-धीरे खेल संसाधनों से संपन्न होता जा रहा है। तरणताल, बॉक्सिंग, फुटबाल, कुश्ती, एथलेटिक्स आदि खेलों की सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। अब स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट भी बनकर तैयार है। इसका निर्माण क्रिटिकल गैप से मिले दस लाख रुपये की लागत से किया गया है। खेल विभाग ने कोच की तैनाती के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है। कोच मिलने के बाद जिले के लॉन टेनिस खेलने वाले खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिल सकेगा। जिला क्रीड़ाधिकारी रवि निषाद ने बताया कि लॉन टेनिस का कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। इसका निर्माण क्रिटिकल गैप से कराया गया है। इसमें प्रशिक्षण लेने वाले खिलाड़ियों को खेल विभाग की तरफ से सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। कोच के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। कोच उपलब्ध होते ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस कोर्ट में एक साथ दो खिलाड़ी प्रशिक्षण ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed