फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   lathi charge in khadda

Kushinagar News: पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Sun, 14 May 2023 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 14 May 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
lathi charge in khadda
पथराव में खड्डा प्रभारी निरीक्षक अमित शर्मा का सर फटा।संवाद
मतगणना के अंतिम चरण में हुआ विवाद, पथराव में खड्डा के थानाध्यक्ष का सिर फटा
विज्ञापन

फोटो है। छितौनी नगर पंचायत की मतगणना के दौरान हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुशीनगर। पडरौना नगर पालिका और छितौनी नगर पंचायत की मतगणना के दौरान शनिवार को दो जगह विवाद उत्पन्न हो गया। पडरौना के उदित नारायण इंटर कॉलेज में मतगणना से पहले आरओ टेबल पर मतपत्रों की जांच के दौरान एक मत पत्र पर भाजपा के चुनाव निशान के आगे मुहर लगी होने तथा उसी पर हाथ के पंजे के आगे अंगूठा निशान होने पर सपा उम्मीदवार के समर्थक की तरफ से उसे अस्वीकृत करने की बात पर विवाद हो गया।
इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष के भाजपा उम्मीदवार और सपा प्रत्याशी के समर्थक आपस में भिड़ गए। इनके बीच हंगामे के चलते करीब दो मिनट तक मतदान बंद रहा। इसके अलावा छितौनी नगर पंचायत अध्यक्ष की मतगणना के अंतिम चरण में विवाद हो गया। उसके बाद हुए पथराव में खड्डा के थानाध्यक्ष का सिर फट गया।
विज्ञापन

सेवरही में पुनर्मतगणना की मांग को लेकर प्रत्याशियों के कार्यकर्ताओं में बहस हुई। पडरौना में नगर पालिका अध्यक्ष की मतगणना से पहले आरओ टेबल पर मतपत्र छांटे जा रहे थे। तभी एक मतपत्र पर भाजपा के चुनाव चिह्न के आगे मुहर लगा मिला। उसी मत पत्र पर हाथ के पंजे के आगे अंगूठा निशान लगा हुआ था। यह देख वैध-अवैध के निर्णय को लेकर चर्चा होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मौजूद सपा प्रत्याशी हैदर अली राइनी के समर्थक विजेंद्र पाल यादव ने मतपत्र अस्वीकृत करने की मांग की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में ऊंची आवाज में बात शुरू हो गई। इसके बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। धक्का-मुक्की भी हुई। हंगामे के चलते करीब दो मिनट तक मतगणना स्थल पर मतदान बंद रहा। पुलिकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उसके बाद मतगणना शुरू हुई।
तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार उधर, सेवरही नगर पंचायत के वार्ड नं. 4 किदवई नगर में पुनर्मतगणना की मांग को लेकर प्रत्याशी सुमित रौनियार और विनोद जायसवाल के अभिकर्ताओं में गरमा गरम बहस हुई। सुमित रौनियार को 29 मतों से विजयी घोषित किया गया।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार खड्डा के मतगणना स्थल पर चल रही छितौनी नगर पंचायत की मतगणना का अंतिम परिणाम आने से पहले ही भाजपा प्रत्याशी के जीत की बात बाहर उपस्थित दूसरे दलों के समर्थकों में फैल गई। मौजूद भीड़ उग्र हो गई। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो पथराव शुरू हो गया। इसमें खड्डा थानाध्यक्ष अमित शर्मा का सिर फट गया। उनका इलाज तुर्कहां सीएचसी में कराया गया। मामला बिगड़ते देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। यहां मतगणना खड्डा के श्री गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज (चीनी मिल) परिसर में बने मतगणना केंद्र पर चल रही थी। मतगणना के अंतिम चरण में यह बात फैल गई कि भाजपा प्रत्याशी उमा गुप्ता 83 मतों से जीत गए हैं। इसके बाद बाहर मौजूद भीड़ मतगणना में पक्षपात करने का आरोप लगाकर उग्र हो गई थी।

सीओ संदीप वर्मा की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने पथराव कर रहे लोगों पर लाठी चार्ज कर दूर खदेड़ा। जिस समय यह बवाल हो रहा था, उस समय मतगणना का अंतिम कार्य चल रहा था। पथराव में कुछ पुलिसवालों को चोटें आईं हैं। सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि भीड़ में मौजूद अराजक तत्वों ने पथराव किया। उन्हें हल्का बल प्रयोग कर खदेड़ दिया गया। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed