फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Late trains bother passengers Ltifi

ट्रेनों की लेट लतीफी से यात्रियों को रही परेशान

Thu, 24 Nov 2016 11:16 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Late trains bother passengers Ltifi
ट्रेन फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 कप्तानगंज-थावे रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन समयबद्ध तरीके से न होने के कारण यात्रियों को आए दिन परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को इस रूट पर डेमू ट्रेन का परिचालन ठप रहा तो बुधवार की शाम थाने से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन चार घंटे और गोरखपुर से सीवान जाने वाली पैसेंजर ट्रेन नौ घंटे विलंब से तमकुहीरोड पहुंची।
विज्ञापन

जाड़ा शुरू होते ही पैसेंजर ट्रेनों की रफ्तार भी कम हो गई है। सोमवार को डेमू ट्रेन का इंजन खराब हो गया था। इसके कारण इस ट्रेन का परिचालन बंद रहा। मंगलवार से डेमू ट्रेन की गह दूसरी ट्रेन चलाई जा रही है। मंगलवार को इस रूट पर चलने वाली सभी ट्रेन तीन से चार घंटे देरी से चलीं। बुधवार को सुबह गोरखपुर से बढ़नी तक जाने वाली ट्रेन दो घंटे विलंब से पहुंची। इसी तरह गोरखपुर से सीवान जाने वाली ट्रेन के तमकुहीरोड में आने का समय दस बजे रात में था, लेकिन यह ट्रेन बृहस्पतिवार को नौ घंटे विलंब से सात बजे सुबह तमकुहीरोड पहुंची। यही हाल नियमित गोरखपुर से पाटलीपुत्र जाने वाली ट्रेन का था, जो बृहस्पतिवार को तीन घंटे विलंब से आयी। शैलेंद्र मद्धेशिया, विनोद वर्मा, रामनरेश मिश्र, संतोष गुप्ता, श्रीराम, लोकनाथ वर्मा आदि का कहना था कि इन दिनों ट्रेनों में यात्रा करना मुश्किल हो रहा है। क्योंकि ट्रेनों की लेट लतीफी के कारण गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो रही है। 
विज्ञापन

इस संबंध में तमकुहीरोड स्टेशन के अधीक्षक मुंद्रिका चौरसिया का कहना था कि ट्रेनों की समय सारणी में सुधार अथवा इस तरह की किसी भी समस्या का निस्तारण उच्चाधिकारी ही कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed