फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   last of voter list changes is today

मतदाता सूची में संशोधन का आज आखिरी मौका

Sun, 06 Nov 2022 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
last of voter list changes is today
मतदाता सूची में संशोधन का आज आखिरी मौका
विज्ञापन

- मथौली समेत छह नई नगर पंचायतों के भी चुनाव की तैयारियां जोरों पर
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। मतदाता सूची में नाम कटवाने, जुड़वाने या आपत्तियां दर्ज कराने का आज आखिरी मौका है। साथ ही वार्डों के आरक्षण से बहुत जल्द ही पर्दा उठने वाला है।
एडीएम देवी दयाल वर्मा ने बताया कि मथौली बाजार, सुकरौली, दुदही, तमकुही, फाजिलनगर, छितौनी नई नगर पंचायत पुरानी नगर पंचायत में रामकोला, कप्तानगंज, खड्डा, सेवरही और नगर पालिका में पडरौना, कुशीनगर, हाटा परिषदों के वार्डों के आरक्षण की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। एक से दो दिन में जैसे ही शासन से हरी झंडी मिलती है। समाचार पत्रों में प्रकाशित कर दी जाएगी। इसके अलावा मतदाता सूची में संशोधन व आपत्तियां दाखिल करने सोमवार को अंतिम दिन है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव पांच लाख से अधिक मतदाताओं की लिस्ट बन कर तैयार हो चुकी है। इसमें छह नई नगर पंचायत भी शामिल हैं। इसके लेकर पिछले चुनाव आंकड़े के अनुसार एक लाख से अधिक मतदाता बढ़े हैं। यदि किसी को नाम बढ़वाने या फिर किसी का नाम गलत तरीके से जुड़ गया है तो उसके कटवाने के लिए एक से सात नवंबर तक आपत्ति मांगी गई है। 18 नवंबर को अंतिम रूप से मतदाता लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरीय निकाय चुनाव की अधिसूचना अब किसी भी समय जारी हो सकती है। इसी के तैयारी के सिलसिले में मतदाताओं की लिस्ट तैयार की जा रही है। पिछले चुनाव में 470390 मतदाता शामिल थे, जिसमें नई पंचायतें नहीं बनी थी। इस वर्ष छह नई पंचायतें बनी है इसमें 91132 मतदाता है। वहीं नगर पालिका व नगर पंचायत में इस बार 5,20,105 मतदाता की सूची जारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed