{"_id":"6b03454ae43174a8f606cbbe","slug":"last-chance-to-correct-registration-errors-make-amendments-by-november-30-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-172837-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पंजीकरण की गलतियां सुधारने का आखिरी मौका, 30 नवंबर तक करा लें संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पंजीकरण की गलतियां सुधारने का आखिरी मौका, 30 नवंबर तक करा लें संशोधन
विज्ञापन
पडरौना। यूपी बोर्ड की कक्षा नौ और 11 में अग्रिम पंजीकरण कराने वाले विद्यार्थियों को विवरण में त्रुटियां सुधारने का अंतिम मौका दिया गया है। विद्यालयों के प्रधानाचार्य 30 नवंबर तक बोर्ड की वेबसाइट पर लॉगिन कर विद्यार्थियों के नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय और फोटो समेत अन्य विवरणों में संशोधन कर सकेंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद सुधार का अवसर नहीं मिलेगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शैक्षिक सत्र 2026-27 और परीक्षा वर्ष 2028 के लिए यह सुविधा दी है। इसके तहत विद्यार्थियों के लिंग, वर्ग, जाति, हिंदी-अंग्रेजी माध्यम और अन्य शैक्षिक विवरणों में भी बदलाव किया जा सकेगा। कक्षा 11 के पंजीकरण में हाईस्कूल का गलत अनुक्रमांक भी ठीक किया जा सकेगा। नियमानुसार विवरण हटाने और दोबारा बहाल करने की सुविधा भी मिलेगी।
डीआईओएस श्रवण कुमार गुप्ता ने बताया कि संशोधन की जिम्मेदारी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को सौंपी गई है। वे अपनी लॉगिन आईडी से बोर्ड की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर सुधार कर सकेंगे। वेबसाइट 30 नवंबर की रात 12 बजे तक खुली रहेगी। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने पंजीकरण का विवरण जांच लें और त्रुटि मिलने पर तत्काल प्रधानाचार्य से संपर्क करें।