फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Laptops for students performed

लैपटॉप के लिए विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया

Mon, 13 Jun 2016 11:37 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Mon, 13 Jun 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Laptops for students performed
हाईस्कूल और इंटर परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी लैपटॉप दिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। वर्ष 2014 में हाईस्कूल और इंटर परीक्षा कम मार्क्स के साथ उत्तीर्ण किए विद्यार्थी भी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। छात्र-छात्राओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी करते हुए 87 प्रतिशत से कम अंक पाने वालों को भी लैपटॉप दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह की तरफ से सूचना दी गई थी कि वर्ष 2014 में हाईस्कूल और इंटर के जिन चयनित छात्र-छात्राओं ने अब तक लैपटॉप प्राप्त नहीं किया है, वे 13 जून को कार्यालय में उपस्थित होकर अपना लैपटॉप ले लें। यह आखिरी मौका है, उसके बाद लैपटॉप नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


यह सूचना मिलने के बाद जनपद के विभिन्न हिस्सों से वे छात्र-छात्राएं भी कलेक्ट्रेट पहुंचे, जो इसके लिए चयनित नहीं किए गए थे। उन्होंने भी लैपटॉप के लिए दोपहर बाद तक कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आश्वासन मिला कि इसकी जांच कराई जाएगी कि विद्यार्थी इसके लिए पात्र हैं या नहीं। इसके बाद वे वापस लौट गए। प्रदर्शन करने वालों में जितेंद्र सोनी, रूपा रौनियार, राधेश्याम, राजन गुप्ता, पूजा गुप्ता, इशरावती, सदरे आलम, बालकृष्ण विश्वकर्र्मा, सोनी, शांति यादव, प्रीती कुमार, प्रिंस जायसवाल, अमित कुमार, अश्वनी प्रसाद गोंड, रामनिवास प्रसाद, रोहित रावत, संतराज, महेंद्र साहनी सहित काफी संख्या में विद्यार्थी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed