फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   land not found for community toilet

सामुदायिक शौचालय के लिए नहीं मिल पाई जमीन, राजस्व विभाग को भेजा पत्र

Fri, 17 Jul 2020 06:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
land not found for community toilet
जंगल जगदीशपुर गांव में जांच करने पहुंचे डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी। - फोटो : KUSHINAGAR
सामुदायिक शौचालय के लिए नहीं मिल पाई जमीन, राजस्व विभाग को भेजा पत्र
विज्ञापन

जटहां बाजार। पडरौना ब्लॉक के जंगल जगदीशपुर गांव के भरपटिया टोले पर सामुदायिक शौचालय के निर्माण में जमीन की अनुपलब्धता आड़े आ रही है। पंचायतीराज मंत्री के संज्ञान में मामला आने के बाद डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को भी डीपीआरओ गांव में पहुंचे। काफी प्रयास के बाद भी सामुदायिक शौचालय के लिए जगह का चयन नहीं हो सका। वजह यह कि जो जमीन खाली है उसके बगल में एक धर्मस्थल है जबकि अन्य जमीनों पर कब्जा है। जगह उपलब्ध कराने के लिए डीपीआरओ राजस्व विभाग को पत्र भेजकर जगह दिलाने का अनुरोध किया है।
जंगल जगदीशपुर गांव के भरपटिया टोले पर तमाम लोग शौचालय से वंचित हैं। मामला चर्चा में आने के बाद बुधवार को डीपीआरओ गांव पहुंचे और सामुदायिक शौचालय के निर्माण की बात कही थी। इसके बाद बृहस्पतिवार को एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिव ने पहुंचकर शौचालय निर्माण के लिए जमीन की तलाश की थी लेकिन जमीन चिन्हित नहीं हो सका। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में भी इस गांव के महिलाओं की पीड़ा को प्रमुखता से उजागर किया था। जिसका संज्ञान लेते हुए डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने डीपीआरओ से जवाब तलब किया। डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ शुक्रवार को भी गांव पहुंचे और सामुदायिक शौचालय के लिए जगह तलाशने का प्रयास किया गया लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की जो भूमि है उस पर अतिक्रमण है। जगह चिन्हित करने को लेकर काफी देर तक गहमागहमी बनी रही। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सचिव को शौचालय विहीन लोगों की सूची बनाकर उनका बैंक पासबुक और आधार कार्ड जमा कराने का निर्देश दिया और वापस लौट आए। सचिव जियाउर्रहमान ने बताया कि अब तक 40 लोगों का आधारकार्ड और बैंक पासबुक की छाया प्रति जमा कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगह के लिए राजस्व विभाग से ली जाएगी मदद
डीपीआरओ राघवेंद्र द्विवेदी ने बताया कि जंगल जगदीशपुर गांव के भरपटिया टोले पर पहुंचकर जांच की गई। सामुदायिक शौचालय के निर्माण के लिए जगह नहीं मिल सकी है। जगह उपलब्ध कराने के लिए राजस्व विभाग को पत्र भेजा गया है। जैसे ही जगह उपलब्ध होगी निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि गांव के कुछ लोग इसे राजनीतिक तूल दे रहे हैं। वंचित लाभार्थियों की सूची तैयार कराई जा रही है।
सरकारी जमीन खाली कराकर होगा निर्माण: डीएम
डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि इस गांव का मामला संज्ञान में आया है। सामुदायिक शौचालय निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। अगर किसी सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जा होगा तो उसकी पैमाइश कराकर जमीन खाली कराई जाएगी और उस पर सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाएगा।
सार्वजनिक शौचालय बनवाने की मांग
तमकुहीराज। क्षेत्र के बसडीला पांडेय गांव के लोगों ने श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में सार्वजनिक शौचालय बनाने की मांग की है। लोगों ने एडीओ पंचायत को ज्ञापन दिया है।

शासन के निर्देश पर सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जाना है। इसी के तहत बसडीला पांडेय में भी निर्माण होना है। उपयुक्त भूमि पर चर्चा के लिए गांव के पंचायत भवन पर बैठक की गई। जिसमें श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में शौचालय बनाए जाने पर सहमति बनी। शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र पांडेय की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल एडीओ पंचायत से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने गांव के तमाम लोगों के हस्ताक्षर युक्त एक ज्ञापन एडीओ पंचायत को सौंपकर मंदिर परिसर में सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed