{"_id":"6aa86372ec732afca100281e","slug":"land-identified-at-four-locations-for-the-third-cm-model-school-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-167936-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: तीसरे सीएम मॉडल स्कूल के लिए चार जगह जमीन चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: तीसरे सीएम मॉडल स्कूल के लिए चार जगह जमीन चिह्नित
विज्ञापन
पडरौना। जिले में मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालयों की संख्या बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। तीसरे सीएम मॉडल विद्यालय के निर्माण के लिए चार स्थानों पर जमीन चिह्नित कर ली गई है। इनमें से किस जगह स्कूल का निर्माण कराया जाएगा। इसका अंतिम निर्णय शासन से होगा। जिला प्रशासन की ओर से सभी विकल्पों की जानकारी और जमीन से संबंधित विवरण भेजने की तैयारी है। शासन की मंजूरी के बाद चयनित स्थल पर विद्यालय निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
जिले में मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय योजना के तहत पहले से ही काम चल रहा है। पडरौना क्षेत्र के ढोरही फार्म में 24.55 करोड़ रुपये की लागत से विद्यालय का निर्माण चल रहा है। क्षेत्र के विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में शासन की यह पहल महत्वपूर्ण मानी जा रही है। पटहेरिया में दूसरे सीएम मॉडल विद्यालय की मंजूरी मिल चुकी है। धन भी स्वीकृति के साथ ही कार्यदायी संस्था भी नामित हो चुकी है और टेंडर प्रक्रिया पूरी कर जा रही है।
तीसरे विद्यालय के लिए जमीन की तलाश पूरी हो जाने से जिले में मॉडल विद्यालयों की शृंखला बढ़ती जा रही है। तीसरे सीएम मॉडल विद्यालय के लिए खड्डा क्षेत्र के नवलछपरा, रामकोला क्षेत्र के अमडरिया, हाटा क्षेत्र के मुजहना हेतिमपुर और फाजिलनगर क्षेत्र के नदवा विशुनपुर में विद्यालय निर्माण की जरूरतों के लिहाज से जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन
0
बेहतर शैक्षणिक वातावरण मुहैया कराना उद्देश्य
मॉडल विद्यालयों का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक संसाधनों से युक्त स्कूल उपलब्ध कराना है। ऐसे में तीसरे विद्यालय के लिए स्थान का चयन केवल जमीन उपलब्ध होने के आधार पर नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की पहुंच, क्षेत्र की जरूरत और भविष्य की उपयोगिता को ध्यान में रखकर किए जाने की उम्मीद है। अधिकारियों के स्तर से जमीन संबंधी प्रक्रिया पूरी किए जाने के बाद प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन से अंतिम स्थल तय होने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू होगी।
0
शासन के निर्देश पर जिले में तीसरे सीएम मॉडल विद्यालय के निर्माण के लिए चार स्थानों पर जमीन चिह्नित कर ली गई है। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। जिस स्थान पर मंजूरी मिलेगी, वहांं निर्माण कार्य से संबंधित प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी। -अनिल कुमार सिंह, बीएसए, कुशीनगर।