फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Land dispute, seven injured

जमीन विवाद में मारपीट, सात घायल

Mon, 04 Nov 2019 11:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Land dispute, seven injured
जमीन के विवाद में मारपीट, सात लोग घायल
विज्ञापन

कुबेरस्थान (कुशीनगर)। सिंघनजोड़ी गांव में दो पक्षों के बीच सोमवार की शाम करीब चार बजे जमीन के विवाद में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कुबेरस्थान सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दोनों पक्षों के लोगों के मुताबिक सिंघनजोड़ी गांव निवासी एक पक्ष के सत्येंद्र यादव तथा दूसरे पक्ष के महेंद्र यादव के बीच जमीन का विवाद चल रहा है। सोमवार की शाम एक पक्ष के लोग अपने दरवाजे के सामने पुआल रख रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताते हुए पुआल रखने से मना किया। दोनों पक्षों में हो रही कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। एक पक्ष की सुखराजी देवी (55), राधिका देवी (30), जितेंद्र (25), रिंकू देवी (28), शैलेंद्र (23) तथा दूसरे पक्ष के अमर (32) और संगीता देवी (28) गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना पर पहुंची कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने घायलों को सरकारी वाहन से सीएचसी में भर्ती कराया। इस संबंध में एसओ अरविंद कुमार का कहना है कि दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी। घायल दोनों पक्षों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। किसी पक्ष से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed