फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   lampi spread in villages

Kushinagar News: गांवों में लंपी का कहर, पशुपालन विभाग के आंकड़े मेंं सिर्फ दस पशु बीमार

Thu, 03 Aug 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 03 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
lampi spread in villages
गांवों में नहीं पहुंच रहे पशु चिकित्सक, पशुपालकों में बढ़ी चिंता
विज्ञापन

खड्डा क्षेत्र में दो गायों की मौत, कई बीमार, प्राइवेट डॉक्टरों ने संभाली कमान
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। लंपी बीमार जहां गांवों में पशुओं पर कहर बरपा रही है। वहीं, पशुपालन विभाग के आंकड़े मेंं सिर्फ दस पशु इस बीमारी की चपेट में आए हैं और एक बछिया की मौत हुई है।
खड्डा क्षेत्र के रामपुर गोनहा गांव के चनरहा टोले पर दो पशुओं की लंपी से मौत हो चुकी है। जिले के दो दर्जन गांवों में लंपी बीमारी की चपेट में 50 से अधिक गायें हैं। इलाज के लिए गांव में पशुपालन विभाग की टीम नहीं पहुंच रही है। प्राइवेट डॉक्टरों से इलाज कराने को पशुपालक विवश हैं। खड्डा ब्लॉक के रामपुर गोनहा गांव के चनरहा टोले पर दिनेश गुप्ता की एक साल की बछिया और एक गाय भी बीमार है।
विज्ञापन

भरपटिया टोला निवासी कालीचरन के बछड़े की लंपी की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि दो पशु बीमार हैं। झंझवा गड़हिया गांव निवासी कोमल गुप्ता की गाय अंतिम सांस ले रही है। मदनपुर सुकरौली, रामपुर गोनहा, बोधीछपरा, सोहरौना, रामपुर जंगल, छितौनी, खेमनछपरा, दरगौली, लखुआ लखुई, लक्ष्मीपुर पड़रहवा, भेड़िहरवा टोला, पथलहवा, सिसई गांव में लंपी बीमारी की चपेट में पशु आ रहे हैं। अभी तक गांव में पशु पालन विभाग की टीम नहीं पहुंच सकी। पशुपालन विभाग टीकाकरण पर जोर देते हुए लंपी की चपेट में आने वाले पशुओं को क्वारंटीन करने की सलाह दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
लंपी बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है। जो पशु इस बीमारी की चपेट में आएं। उन्हें क्वारंटीन कर इलाज कराएं। अब तक जिले में करीब दस पशु ही लंपी से पीड़ित हैं। इसमें एक की मौत हुई है। टीकाकरण कराया जा रहा है।
-रवींद्र प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed