{"_id":"6748b417c17e249ec6073d20","slug":"lakhimpur-kheri-and-uttarakhand-team-was-the-winner-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-127264-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लखीमपुर खीरी और उत्तराखंड की टीम रही विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लखीमपुर खीरी और उत्तराखंड की टीम रही विजेता
Thu, 28 Nov 2024 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
फाजिलनगर। क्षेत्र के जोगिया में यूथ क्लब जोगिया की तरफ से आयोजित ऑल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन चार टीमों के बीच हुए मुकाबले में दो मैच खेले गए। पहले मैच में उत्तराखंड और दूसरे मैच में लखीमपुर खीरी की टीम विजेता घोषित हुई।
बृहस्पतिवार को पहला मैच सैयद ताजुद्दीन फुटबाल क्लब कश्मीर व टांडा फुटबाल क्लब उत्तराखंड के बीच खेला गया। इसमें पहले हाफ तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। दूसरे हाफ के मैच में उत्तराखंड की टीम एक गोल मारकर कर विजेता घोषित हुई। दूसरा मैच विकास फुटबाल क्लब नेपाल और गौरी फेंटा क्लब लखीमपुर खीरी के बीच खेला गया। पहले हाफ के मुकाबले में नेपाल की टीम ने तीन गोल मारकर बढ़त बनाई, लेकिन दूसरे हाफ में लखीमपुर की टीम ने शानदार वापसी करते हुए तीन गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद हुए पेनाल्टी शूट में लखीमपुर की टीम ने 8-7 से मैच जीत लिया। मैच के रेफरी मकसूद आलम रहे। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराया।
इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष नितांत सिंह, इसराइल अंसारी, भुनेश्वर राय, बैतुल्लाह, डबलू अली, सिकंदर, हरेंद्र गुप्ता, मिनहाज अंसारी, कौशल किशोर सिंह, तौकीर, चंद्रदीप कुशवाहा, कुतुबद्दीन, बीके श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।