फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Lack of manpower has caused disruption in the medical college

Kushinagar News: मैन पावर की कमी से मेडिकल कॉलेज में लड़खड़ाई व्यवस्था

Sat, 19 Apr 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 19 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Lack of manpower has caused disruption in the medical college
पडरौना। मैन पाॅवर की कमी से मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था लड़खड़ा गई है। करीब एक साल टेंडर के पेंच में कर्मचारियों की कमी पूरी नहीं हो पाई है। वर्तमान में जिला अस्पताल में जो कर्मचारी थे, वही काम कर रहे हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद 120 कर्मचारी बढ़ जाएंगे, जिससे इमरजेंसी, वार्ड और कार्यालयों में काम का दबाव कम हो जाएगा। हालांकि, मेडिकल कॉलेज प्रशासन का दावा है कि शासन स्तर पर डीएमई के पास लंबित हैं, बहुत जल्द स्वीकृति मिल जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में मैन पॉवर के टेंडर लेने के लिए कई फर्मों ने आवेदन किया, लेकिन चहेती फर्म को नहीं मिलने के कारण कई बार टेंडर निरस्त कर दिया गया। इसमें जिले के एक जनप्रतिनिधि के चहेते की भी फर्म शामिल हैं, उनको लाभ देने के लिए कई बार ऐसा हुआ। इसके चलते मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़ा होने लगा। आनन-फानन में फिर टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें आकृति को टेंडर मिलने का दावा किया गया है। इसकी स्वीकृति के लिए शासन में डीएमई के पास फाइल करीब एक माह पहले भेजी गई है, लेकिन अब तक इसे स्वीकृति नहीं मिल सकी है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद ही कंपनी की ओर से कर्मचारियों को रखा जाएगा। फिलहाल करीब 100 वर्कर अभी काम कर रहे हैं। अब 120 वर्कर में कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा ऑपरेटर, चपरासी आदि रखे जाएंगे। वर्करों की कमी के कारण इमरजेंसी, कार्यालय और वार्डों में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को अधिक मेहनत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

--------
टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। स्वीकृति के लिए डीएमई के पास फाइल गई है। स्वीकृति मिलने के बाद ही रिक्त स्थानों पर वर्करों को रखा जाएगा। इसी महीने के अंत तक स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. आरके शाही, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed