फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   labour murderer sent to jail

Kushinagar News: बेटी की इज्जत की खातिर की हत्या, मुझे नहीं कोई अफसोस

Sat, 20 May 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 20 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
labour murderer sent to jail
आरोपी राम बिहारी।
पत्रकारों के पूछने पर हत्यारोपी बोला, रहसू जनूबीपट्टी गांव के पुरैना टोला के एक ईंट-भट्ठे पर कुदाल से वार कर की थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रहसू बाजार। चौराखास थाना क्षेत्र के रहसू जनूबीपट्टी गांव के पुरैना टोला स्थित एक ईंट-भट्ठे पर शुक्रवार की रात करीब सवा आठ बजे कुदाल से वार कर एक मजदूर की हत्या करने और उसके बेटे बाबूराम को घायल करने वाले आरोपी को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया। उसे शनिवार को जेल भेज दिया गया। पत्रकारों के पूछने पर हत्यारोपी ने कहा कि बेटी की इज्जत के लिए हत्या की। इस बात का उसे कोई अफसोस नहीं है।
शनिवार को तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा ने घटनास्थल पर इस हत्याकांड का खुलासा किया। हत्यारोपी को जेल ले जाते समय जब पत्रकारों से ने उससे हत्या करने का कारण पूछा तो उसने कहा कि जब केहू बहन-बेटी के छेड़ी त का होई, इहे न होई। हम जवन कइले बानी, ठीक कइले बानी। इज्जत से खेले वाला के इहे सजा मिले के चाही।
विज्ञापन

ईंट भट्ठे पर काम करने वाले लोगों के मुताबिक आरोपी रामबिहारी की लड़की का मृतक रामदुलारे के लड़के निगम के साथ प्रेम संबंध था। कुछ दिन पहले रामबिहारी ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा था। तब से लेकर उसके मन में टीस थी। कुछ दिन पहले दोनों के परिवारवालों से विवाद भी हुआ था। हत्या की रात लड़की ईंट भट्ठे पर ही दूसरे के घर में छुपी हुई थी। वह डरी-सहमी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांववालों का आरोप है कि पुरैना घाट नदी के किनारे मुसहर बस्ती है। वहां कच्ची शराब बनाने का धंधा जोरों पर है। इसकी तरफ पुलिस का ध्यान नहीं जाता है। ईंट भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर वहां कच्ची शराब पीकर आने के बाद हंगामा करते रहते हैं।

मृतक के बड़े बेटे निगम ने दी तहरीर
मृतक रामदुलारे का बड़ा बेटा बाबूराम भी इस हमले में घायल है। उसका इलाज फाजिलनगर सीएचसी में चल रहा है। उसके हाथ-पैर में चोट आई है। मृतक के छोटे बेटे निगम ने हत्यारोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को शनिवार को जेल भेज दिया। दूसरी ओर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed