{"_id":"66a6de9d8dfd692b0009ace4","slug":"laborers-body-found-on-highway-side-suspicion-of-murder-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-120672-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हाईवे किनारे मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हाईवे किनारे मिला मजदूर का शव, हत्या की आशंका
Mon, 29 Jul 2024 05:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
कसया। हाईवे किनारे जैन धर्मकांटा के पास मजदूर का शव मिला। मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस ने शव की शिनाख्त कर घर वालों को सूचना दी। घर वाले पहुंचे और हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस से जांच की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र के कुड़वा दिलीपनगर के टोला फुलवापट्टी निवासी जितेंद्र प्रसाद (42) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। रोज की तरह शनिवार को सुबह अपने भाई के साथ कसया नगर के गोला चौराहे पर काम की तलाश में गए थे। जितेंद्र के भाई ने बताया कि एक व्यक्ति दीवार तोड़ने का कार्य बताकर अपनी बाइक पर बैठा कर ले गया। काम नहीं मिलने पर दूसरा भाई घर लौट गया। शनिवार की देर शाम को जितेंद्र घर नहीं आए तो परिजन परेशान हो गए। कुछ देर बाद जितेंद्र का शव सड़क किनारे होने की जानकारी उनके बहनोई और पुलिस ने फोन कर परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन गांव वालों के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी का चार वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। उसकी तीन बेटियां अपर्णा, कल्पना, आरोही व एक बेटा वीर प्रसाद है। पिता के शव से लिपटकर बेटे और परिजन दहाड़े मारने लगे। घर वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।