{"_id":"6a1602322d81d34ea502a4af","slug":"laborer-dies-after-slipping-from-ladder-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-160598-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सीढ़ी से फिसलने से मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सीढ़ी से फिसलने से मजदूर की मौत
Wed, 27 May 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 27 May 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
उजारनाथ। काम के दौरान सीढ़ी से पैर फिसलने से गिरे मजदूर की इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर मौत हो गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के मोगलपुरा निवासी मजदूर शरीफ शाह(32) एक गांव में मकान निर्माण का काम कर रहा था। छत से कोई सामान लेकर नीचे उतर रहा था कि उसका पैर फिसल गया। वह गंभीररूप से घायल हो गया। परिजन व मकान स्वामी उसे सीएचसी फाजिलनगर लेकर गए,जहां गंभीर स्थिति देकर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया, इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह अपने परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। थानाध्यक्ष धीरेंद्र राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद