{"_id":"65e2306952a2604817036ab6","slug":"laborer-dies-after-falling-from-tree-family-members-blame-contractor-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-113487-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत, घर वालों ने ठेकेदार पर लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत, घर वालों ने ठेकेदार पर लगाया आरोप
Sat, 02 Mar 2024 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 02 Mar 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के पिपरा कनक के पास पेड़ काटने के लिए रस्सी बांधने चढ़े मजदूर का पैर फिसल गया और जमीन पर गिर पड़ा। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मजदूर के घर वाले पेड़ कटवाने लेकर गए ठेकेदार की लापरवाही की वजह से मौत होने का आरोप लगा रहे हैं।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के पांडेय बरदहां निवासी शेषनाथ राजभर 50 शुक्रवार की दोपहर क्षेत्र के पिपरा कनक गांव के बगल में एक पेड़ कटाई के दौरान गिर गए। बताया जाता है पेड़ पर रस्सी बांधने के लिए चढ़े थे और अचानक गिर गए। मौजूद लोगों सीएचसी फाजिलनगर घायल को लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे एसआई उमेश यादव ने लोगों से पूछताछ की। ठेकेदार पर पीड़ित परिवार के सदस्यों ने लापरवाही का आरोप लगाया है। एसओ राकेश रोशन सिंह ने बताया की पेड़ से गिरकर मजदूर की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।