{"_id":"69fba6956f49d30da70b151f","slug":"kushinagar-youth-dies-in-saudi-arabia-kushinagar-news-c-205-1-ksh1048-159303-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर के युवक की सऊदी में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर के युवक की सऊदी में मौत
Thu, 07 May 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 07 May 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
जानकीनगर। दो वर्ष पूर्व विदेश कमाने गए कसया थाना क्षेत्र के बहोरापुर के नौका टोला निवासी विनोद पटेल (36) की 22 दिन पहले काम के दौरान ऊंचाई से गिरने से मौत हो गई थी। परिजन शव भेजने के लिए सऊदी अरबिया के दूतवास को मेल किया है। परिजनों ने जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से शव मंगाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार, दो वर्ष पूर्व विनोद पटेल सऊदी अरब गए थे। वह मजरा में काम करते थे। 15 अप्रैल को वह पेड़ पर चढ़े थे। पैर फिसलने से वह गिर पड़े। वहां मौजूद अन्य कामगार उन्हें अस्पताल ले गए लेकिन वह अस्पताल पहुंचते ही विनोद ने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना मिलने पर परिजन बदहवास हो गए। विनोद पटेल एक बहन व पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उनके दो बेटे गुलशन (12) व गौरव (10) हैं। पिता राम हृदया पटेल, माता सोनमती देवी, पत्नी चंदा देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। छोटे भाई प्रमोद पटेल ने बताया कि 22 दिन के बाद भी शव नहीं आ पाया है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से शव मंगाने की गुहार लगाई है। संवाद