फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kushinagar two sides clashed in land dispute police force deployed in area

kushinagar: जमीन के विवाद में भिड़े दो पक्ष, बुजुर्ग की मौत और 24 लोग घायल, गांव में पुलिस तैनात

Mon, 04 Jul 2022 10:02 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 04 Jul 2022 10:02 PM IST
सार

खजुरिया में दो पक्षों में रविवार देर रात जमकर मारपीट हुई। इस खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन
kushinagar two sides clashed in land dispute police force deployed in area
मृतक की फाइल फोटो, इलाके में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुशीनगर में नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के खजुरिया गांव में जमीन के विवाद में सोमवार को दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। इससे बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि एक पक्ष के 19 और दूसरे पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। विवाद को देखते हुए घटना स्थल पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खजुरिया गांव निवासी सहती कुशवाहा और नगीना गुप्ता के बीच जमीन पर कब्जे करने को लेकर विवाद चल रहा है। दो दिन पहले विवादित भूमि को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए थे। दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी थाने ले जाकर समझा-बुझाकर घर भेज देते थे।

विज्ञापन

रविवार देर शाम सहती कुशवाहा और नगीना गुप्ता के बीच फिर विवाद शुरू हो गया। थोड़ी ही देर में बात इतनी बढ़ गई कि उनके बीच जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर भी चले। एक पक्ष से सहती कुशवाहा (70), पुत्र हीरामन (40), भतीजा रामू (35), पट्टीदार रामअवध (38), बुद्धु (35), सुदर्शन (29), नंदलाल (30), राजकुमार (28), गोलू (22), रामसनेही, अनिल (14), इंदल (32), गुलबदन (11), रिंकी, तिजिया (45), रीना (46), पिंकी (22), सरोज (14), प्रियंका, छोटी घायल हो गई। दूसरे पक्ष से नगीना गुप्ता (48), रामप्रवेश (32), रामप्रताप (40), शिवकुमार (22) और सुगंधी (45) को चोटें आईं।

सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे ग्राम प्रधान मारकंडेय गुप्ता ने एंबुलेंस से घायलों को कोटवा सीएचसी भिजवाया। वहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। जबकि सहती कुशवाहा की पडरौना के एक निजी अस्पताल में सोमवार शाम को मौत हो गई। नेबुआ नौरंगिया थाने के प्रभारी एसओ कैलाश यादव ने बताया कि अभी इस मामले में किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed