{"_id":"6a2486db199edfdeeb08dcc4","slug":"kushinagar-student-run-over-by-vehicle-while-crossing-highway-dies-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-161253-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर : हाईवे पार कर रही छात्रा को वाहन ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर : हाईवे पार कर रही छात्रा को वाहन ने कुचला, मौत
Sun, 07 Jun 2026 02:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 07 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
कसया। हाईवे पर शनिवार को सड़क पार करते समय चार पहिया वाहन से कुचलकर छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस वाहन की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला। हादसे में छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
कसया थाना क्षेत्र के कनखोरिया गांव के चंद्रशेखर शुक्ला की बेटी डेजी शुक्ला (25) बीएससी की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। दोपहर में किसी कार्य से कसया की ओर से स्कूटी से हेतिमपुर जा रही थी। भैंसहा पकड़ीहवा गांव के समीप नहर पुलिया के पास उसने स्कूटी सड़क की दक्षिणी लेन के किनारे खड़ी की और सड़क पार कर उत्तर दिशा की ओर पैदल जाने लगी। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर परिजन, रिश्तेदार व जानने वाले पहुंच गए। डेजी शुक्ला अपने पिता की तीन बेटियों में सबसे छोटी थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार प दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसएचओ आशुतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।