{"_id":"67da7c22dff7510f62055cfa","slug":"kushinagar-student-arnab-has-been-called-by-isro-for-internship-the-training-will-last-for-15-days-2025-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कक्षा सातवीं के छात्र अर्नव को इसरो का निमंत्रण, इंटर्नशिप के लिए बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कक्षा सातवीं के छात्र अर्नव को इसरो का निमंत्रण, इंटर्नशिप के लिए बुलाया
Wed, 19 Mar 2025 01:41 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:41 PM IST
सार
जवाहर नवोदय विद्यालय, मिल्कीपुर, रसूलपुर कुशीनगर के सातवीं कक्षा में अध्ययनरत अर्नव ने राष्ट्रीय विज्ञान संवर्धन उन्मुखीकरण परीक्षा 2024-25 अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है। इसरो मुख्यालय बेंगलुरु से अर्नव को पंद्रह दिन की इंटर्नशिप के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र व स्कॉलरशिप भी देगा।
विज्ञापन
इसरो में इंटर्नशिप के लिए जाएगा अर्नव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर पंचायत तमकुहीराज कस्बे में स्थित कोईंदी गोसाई पट्टी (चंद्रशेखर आजाद नगर वार्ड नं. 14) के अर्नव रावत को इसरो मुख्यालय बेंगलुरू से पंद्रह दिवस के लिए इंटर्नशिप के लिए बुलावा आया है। अर्नव के पिता सुनील रावत ग्राम सभा में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय, मिल्कीपुर, रसूलपुर कुशीनगर के सातवीं कक्षा में अध्ययनरत अर्नव ने राष्ट्रीय विज्ञान संवर्धन उन्मुखीकरण परीक्षा 2024-25 अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
इसरो मुख्यालय बेंगलुरु से अर्नव को पंद्रह दिन की इंटर्नशिप के साथ-साथ प्रशस्ति पत्र व स्कॉलरशिप भी देगा। अर्नव की उपलब्धि पर ग्राम सभा के बबलू श्रीवास्तव, पिंटू श्रीवास्तव, मंसूर आलम, अब्दुल मन्नान, सभासद रूपेश रावत, भोला यादव (सन्नी), अनूप रावत, रुदल अली, राजन यादव आदि लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन