फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar police has arrested two gang misdeed accused in the encounter.

Kushinagar News: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, गिरफ्तार- असलहे के दम पर नर्तकी संग गैंग रेप के थे आरोपी

Tue, 10 Sep 2024 10:38 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 10 Sep 2024 10:38 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar police has arrested two gang misdeed accused in the encounter.
पुलिस मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर एसपी संतोष मिश्रा व अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
असलहे के दम पर गैंगरेप करने के मामले में फरार दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर पुलिस ने ईनाम घोषित किया था। नर्तकियों के साथ दरिंदगी करने वाले फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों से सोमवार की रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई। खुद के घिरा देखकर मनबढ़ बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग में  गोली लगने से दोनों बाइक सवार बदमाश घायल हो गए।
विज्ञापन



रामकोला क्षेत्रांतर्गत के गोबरही से रविवार की रात दो नर्तकियों को गोबरही से अपहरण कर आठ बदमाशों ने दरिंदगी की थी। पुलिस इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फरार चल रहे नेसार अंसारी, आदित्य साहनी को परोरा नहर  के पास पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश पुलिस पर फायरिंग झोंक दिए।
विज्ञापन


पुलिस की जबाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। दोनों बदमाशो पर पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। पुलिस की जांच में बदमाश के पास से बरामद पिस्टल अवैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed