फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar police division in second place in disposal

Kushinagar News: निस्तारण में कुशीनगर पुलिस मंडल में दूसरे स्थान पर

Thu, 16 Mar 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 16 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar police division in second place in disposal
पडरौना। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के निर्देश पर की जा रही पब्लिक अप्रूवल रेटिंग का परिणाम 15 मार्च की शाम को जारी हुआ। फरवही के परिणाम में गोरखपुर मंडल में कुशीनगर जनपद की पुलिस दूसरे स्थान पर रही। इसके पूर्व यह लगातार पांच बार मंडल में अव्वल स्थान पर थी। इस बार महज आंधे नंबर से चूक गई है। महराजगंज जनपद इस पर आगे निकल गया है।
विज्ञापन

इस सर्वेक्षण में आईजीआरएस पर की गई शिकायतों के निस्तारण, ट्विटर पोल, डायरेक्ट पोल, एफआईआर फीडबैक, पीआरवी रिस्पांस टाइम, पासपोर्ट व चरित्र प्रमाणपत्र के सत्यापन के फीडबैक को आधार बनाया गया है। पुलिस के प्रति लोगों की राय जानने के लिए अपर पुलिस महानिदेशक अखिल कुमार ने पब्लिक अप्रूवल रेटिंग लागू किया है। इसमें जनता अपने थाना क्षेत्र के बारे में ऑनलाइन राय देती है।
विज्ञापन

पुलिस रिपोर्ट कार्ड में महराजगंज 78 प्रतिशत अंक पाकर मंडल में अव्वल है। पांच बार से अव्वल रहने वाली कुशीनगर 77.35 अंक पाकर दूसरे स्थान पर है। देवरिया 68.60 अंक पाकर तीसरे स्थान पर है। हर बार की तरह सबसे फिसड्डी गोरखपुर की पुलिस 66.48 अंक पाकर सबसे पीछे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच बार से लगातार मंडल में कुशीनगर की पुलिस अव्वल थी। इस बार मात्र आंधे नंबर कम होने पर दूसरे स्थान पर है। मार्च माह में अव्वल आने का प्रयास किया जाएगा।
-धवल जायसवाल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed