फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar players dominate weightlifting cluster competition

Kushinagar News: भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता में कुशीनगर के खिलाड़ियों का दबदबा

Thu, 12 Feb 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 12 Feb 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar players dominate weightlifting cluster competition
कुशीनगर रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित गोरखपुर जोन की तृतीय अंतर्जनपदीय भारोत्तोलन कलस्टर प्रतियो
पडरौना(कुशीनगर)। रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित गोरखपुर जोन की तृतीय अंतरजनपदीय भारोत्तोलन क्लस्टर प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पुरुष व महिला वर्ग की वेट लिफ्टिंग और महिला पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में कुशीनगर समेत विभिन्न जनपदों के खिलाड़ियों ने पदक जीते।
विज्ञापन




बुधवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्राधिकारी लाइन जयंत यादव व प्रतिसार निरीक्षक मनोज कुमार ने किया। 60 किग्रा वर्ग में कुशीनगर के कन्हैया लाल गोंड़ ने पहला, बलरामपुर के प्रशांत चौधरी ने दूसरा व सिद्धार्थनगर के अतुल पटेल ने तीसरा स्थान हासिल किया। 65 किग्रा वर्ग में सिद्धार्थनगर के विनोद कुमार प्रथम व कुशीनगर के अजीत यादव द्वितीय रहे। 71 किग्रा वर्ग में कुशीनगर के अनीस यादव प्रथम, सिद्धार्थनगर के कृष्ण मोहन साहनी द्वितीय व कुशीनगर के अभिषेक मौर्य तृतीय स्थान पर रहे। 79 किग्रा वर्ग में कुशीनगर के शिवधनी यादव ने स्वर्ण जीता, जबकि संतकबीरनगर के अली हसन सिद्दीकी ने द्वितीय व बहराइच के नसुरुद्दीन तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन








88 किग्रा वर्ग में बलरामपुर के बिरकेश यादव प्रथम, सिद्धार्थनगर के सत्येंद्र गौड़ द्वितीय व बस्ती के सोमनाथ राय तृतीय रहे। 98 किग्रा वर्ग में कुशीनगर के महेंद्र यादव प्रथम, बलरामपुर के मोहम्मद अली द्वितीय व बस्ती के अरुण यादव तृतीय रहे। 110 किग्रा वर्ग में कुशीनगर के प्रदीप राय प्रथम व बलरामपुर के संदीप कुमार द्वितीय रहे। 110 प्लस वर्ग में कुशीनगर के निर्भय सिंह प्रथम व गोरखपुर के रवींद्र कुमार द्वितीय रहे। इसी तरह वेट लिफ्टिंग (महिला वर्ग) में
विज्ञापन
विज्ञापन




48 किग्रा वर्ग में संतकबीरनगर की प्रिया राय प्रथम, बहराइच की निधि पांडेय द्वितीय व कुशीनगर की वेता गुप्ता तृतीय रहीं। 53 किग्रा वर्ग में गोंडा की शिम्पल मौर्य प्रथम, कुशीनगर की ममता द्वितीय व मनु सिंह तृतीय रहीं। 58 किग्रा वर्ग में कुशीनगर की ज्योति गौड़ प्रथम, संतकबीरनगर की जया मल्ल द्वितीय व बहराइच की निर्मला यादव तृतीय रहीं। 63 किग्रा वर्ग में कुशीनगर की क्षमा सिंह प्रथम व अंतिमा राय द्वितीय रहीं।







69 किग्रा वर्ग में देवरिया की सुनीता कुमारी प्रथम रहीं। 77 किग्रा वर्ग में देवरिया की प्रियंका शुक्ला प्रथम, बस्ती की सविता राय द्वितीय व कुशीनगर की बंदना पांडेय तृतीय रहीं। 86 व 86 प्लस वर्ग में कुशीनगर की पूजा उपाध्याय और संध्या सिंह ने प्रथम स्थान हासिल किया। पावर लिफ्टिंग (महिला वर्ग) में 47 किग्रा वर्ग में संतकबीरनगर की प्रिया राय प्रथम, कुशीनगर की कामिनी द्वितीय व बस्ती की शालू वर्मा तृतीय रहीं। 52 किग्रा वर्ग में बस्ती की खुशबू सिंह प्रथम, गोंडा की सिम्पल मौर्य द्वितीय व बस्ती की श्वेता गुप्ता तृतीय रहीं। 57 किग्रा वर्ग में संतकबीरनगर की जया मल्ल प्रथम, बहराइच की निर्मला यादव द्वितीय व कुशीनगर की ज्योति गौड़ तृतीय रहीं। 63 किग्रा वर्ग में कुशीनगर की क्षमा सिंह प्रथम, बस्ती की अनिता चौधरी द्वितीय व गोरखपुर की शशि यादव तृतीय रहीं। 69 किग्रा वर्ग में देवरिया की सुनीता कुमारी प्रथम व कुशीनगर की अंतिमा राय द्वितीय स्थान पर रहीं।




76 किग्रा वर्ग में देवरिया की प्रियंका शुक्ला प्रथम, बस्ती की सविता राय द्वितीय व कुशीनगर की बंदना पांडेय यादव तृतीय रहीं। 84 किग्रा वर्ग में देवरिया की अर्चना कुशवाहा प्रथम व कुशीनगर की पूजा उपाध्याय द्वितीय रहीं। 84 प्लस वर्ग में कुशीनगर की संध्या सिंह प्रथम व गोरखपुर की मीरा उपाध्याय द्वितीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed