फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News: Trees growing on the side of the road, fear of accident

Kushinagar News: सड़क के किनारे उगे झाड़, दुर्घटना की आशंका

Sun, 22 Sep 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 22 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News: Trees growing on the side of the road, fear of accident
जौरा बाजार। क्षेत्र के धुनवलिया से सपहा जाने वाली सड़क किनारे दोनों तरफ बड़े-बड़े झाड़-झंकाड़ उग आए हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी होने के साथ हर दिन छोटी मोटी दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इन दुर्घटनाओं को देख लोगों में बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

क्षेत्र के धुनवलिया से सपहा तक की दूरी करीब पांच किलोमीटर है। घाघी नदी तक के आगे राजवाबर नहर की पटरी पर बनी पिच सड़क पर साफ-सफाई नहीं होने से घास, गुलर और मूज आदि की झाड़ियां उग आई हैं। इसके आगे खदही गांव सड़क दोनों तरफ झाड़ियां उगी हैं। सबसे गंभीर स्थिति बिशम्हरापुर गांव के पास है। यहां सड़क के किनारे घने नरकट की झाड़ियाें की वजह से सामने आने वाले लोग दिखाई नहीं देते हैं, जिससे हर दिन छोटी-मोटी दुर्घटना होती रहती है।
विज्ञापन

सुभाष सिंह, शिवम कुशवाहा, विश्वंभर प्रसाद आदि ने कहा सड़क किनारे उगे झाड़ झंखाड़ से इस सड़क पर हर दिन छोटी मोटी दुर्घटना होती रहती है। प्रशासन को इसकी सफाई के लिए शीघ्र इंतजाम करना चाहिए। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी केअधिशासी अभियंता राजेश सिंह ने बताया कि अभी कोई बजट नहीं है। जेई से बात सड़क किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed