फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Kushinagar News: Rain exposed the system, waterlogging caused problems

Kushinagar News: बारिश ने खाेली व्यवस्था की पोल, जलभराव से सांसत

Mon, 04 Aug 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 04 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Kushinagar News: Rain exposed the system, waterlogging caused problems
पडरौना शहर के वायरलेस रोड पर भरा बारिश का पानी।  - फोटो : संवाद
पड़रौना। शहर की सफाई पर नगर पालिका की ओर से करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है। मानूसनी बारिश ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। मुख्य नाले की सफाई ठीक ढंग से न होने के कारण हल्की बारिश में ही शहर के चंद्रगुप्तनगर, नौका टोला, वायरलेस रोड पर जलभराव होने से लोगों के आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के चंद्रगुप्त नगर में मुख्य सड़क के किनारे नाला नहीं है। पुरानी नालियां भर चुकी हैं, जिससे मुख्य मार्ग पर जलभराव की स्थिति हो जा रही है। रविवार को बारिश से नौका टोला, वायरलेस रोड, तुलसी आवास-विकास काॅलोनी, कठकुईयां रोड, लोहिया काॅलोनी सहित अन्य जगहों पर भारी जलभराव हो गया। शहर के लोगों ने कहा कि अगर नगर पालिका के जिम्मेदार पहले ही मुख्य नाले की ठीक ढंग से सफाई करा दिए होते तो वार्ड में जलभराव की समस्या नहीं होती।
विज्ञापन

ईओ संतराम सरोज ने बताया कि नाला और नालियों की सफाई का कार्य चल रहा है। अधिकांश नालों की सफाई करा दी गई है, जलनिकासी से निजात दिलाने के लिए सफाईकर्मियों को मोहल्लों में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोज सफाई का दावा ःनगर पालिका की ओर से शहर में प्रतिदिन सफाई होने का दावा किया जाता है, लेकिन शहर के लोगों को स्वच्छ वातावरण नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों को संक्रामक रोग होने का डर सता रहा है। शहर के कई वार्ड में मुख्य नाले चोक हो गए है, जिससे बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। वार्ड से निकलने वाली छोटी नालियों का डिस्चार्ज मुख्य नालों में होता है। मुख्य नाले का डिस्चार्ज ठीक न होने से वार्ड में ही पानी भर जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed