{"_id":"688fae7f7e57c558b00ef3f7","slug":"kushinagar-news-now-certificate-related-work-will-be-done-on-one-panel-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-142892-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: अब एक ही पटल पर होंगे प्रमाण पत्र संबंधी कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: अब एक ही पटल पर होंगे प्रमाण पत्र संबंधी कार्य
Mon, 04 Aug 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। बिचौलियों के माध्यम से मिली भगत कर विभिन्न प्रमाण पत्र जारी करने का खेल शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में आए एडीएम वित्त व प्रशासन के सामने खुल गया। इसके बाद तहसीलदार तमकुहीराज ने पत्र जारी करने के लिए एकल शिकायत खिड़की बनाई है। अब यहीं से प्रमाण पत्र बनवाने संबंधित कार्य होगा। इसमें तहसील में तैनात राजस्व कर्मियों, संग्रह अमीनो और पटल पर तैनात कर्मियों को शामिल किया गया है।
तहसीलदार तमकुहीराज सुनील कुमार सिंह ने बताया कि तहसील कर्मियों को चेतावनी दी है कि किसी भी दशा में विभिन्न प्रमाण पत्रों के आवेदन और जन शिकायत सीधे आवेदक से प्राप्त न करें और ना ही उन्हें बिना उचित प्रक्रिया का पालन किए उन्हें वापस किया जाए। एकल शिकायत खिड़की स्थापित कर उन्होंने बताया कि सभी जन शिकायत और आवेदन प्रार्थना पत्र एकल शिकायत खिड़की के कार्मिक से प्राप्त की जाएगी।
आख्या अंकित करने के बाद संबंधित पर्यवेक्षण अधिकारी एकल खिड़की के कार्मिक को ही वापस करेंगे। इस कार्य में लापरवाही करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।