{"_id":"688fad615fb847027103f594","slug":"kushinagar-news-no-entry-for-heavy-vehicles-on-kuberstan-road-today-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-142864-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुबेरस्थान मार्ग पर आज भारी वाहनों को नो एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुबेरस्थान मार्ग पर आज भारी वाहनों को नो एंट्री
Mon, 04 Aug 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। सावन मास में कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं को कुबेरस्थान मंदिर में पूजन करने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए कुबरेस्थान मार्ग पर रूट डायवर्जन किया गया है। इस मार्ग पर सुबह तीन बजे से शाम पांच बजे तक बड़े काॅमर्शियल वाहनों का आवागमन पूरी तरह बंद रहेगा। वहीं छोटे वाहनों को भीड़ के हिसाब से जाने की छूट दी जाएगी।
यातायात निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि एसपी के निर्देश पर कुबेरस्थान के रास्ते पडरौना से तुर्कपट्टी जाने वाली मार्ग पर सोमवार की सुबह तीन बजे से शाम पांच बजे तक डायवर्जन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग पर सेवरही और तमकुहीराज से तरफ से पडरौना की तरफ आने वाले बड़े काॅमर्शियल वाहन नोनिया पट्टी से डायवर्ट होकर नहरफाल तुर्कपट्टी रोड, सपहा चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
नोनिया पट्टी व खनवार रोड की तरफ से कुबेरस्थान मंदिर की तरफ आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन की पार्किंग कुबरेस्थान बाजार में बंद पड़े पेट्रोल पंप के खाली स्थान पर की जाएगी। बतरौली रोड (बेलवा मोड़) और खनवार रोड से सभी चारपहिया वाहन कुबेरस्थान मंदिर की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पडरौना के छावनी होते हुए नोनिया पट्टी व तुर्कपट्टी की तरफ जाने वाले बड़े काॅमर्शियल वाहन हरका चौराहे से डायवर्ट होकर शिवपुर रोड, तुर्कपट्टी रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
छावनी की ओर से कुबेरस्थान मंदिर जाने वाले वाहनों की पार्किंग अन्हारी बारी स्थित प्राथमिक पाठशाला परिसर में की जाएगी। अन्हारीबारी चौराहे से कुबेरस्थान मंदिर की तरफ चार पहिया वाहन का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।