फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   kushinagar news girl told her mother on phone that accused women had sold many girls

UP: रातभर कमरे पर लोग आते थे... यहां क्या-क्या होता है, मैं बयां नहीं कर सकती, युवती ने मां को बताया खौफनाक सच

Fri, 29 Sep 2023 12:48 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 29 Sep 2023 12:48 PM IST
सार

कुशीगर की युवती को नौकरी का झांसा देकर बेचने का मामला सामने आया है। उसकी हरियाणा के अधेड़ से शादी कर दी गई। युवती को एक लाख में बेचा गया। पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात महिला पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
kushinagar news girl told her mother on phone that accused women had sold many girls
कुशीनगर समाचार - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चार माह पूर्व रिश्तेदार के घर जाते समय बस में सफर के दौरान युवती बेहोश हो गई थी। उसे जगदीशपुर चौराहा पर चालक ने उतार दिया था। वहीं पर आरोपी महिलाएं काजल और कुसुम से मुलाकात हुई थी। दोनों महिलाएं उससे मोबाइल नंबर मांगी थीं। इनकार करने पर बड़ी बहन होने का हक जताकर विश्वास दिलाया। 
विज्ञापन


इसके बाद मोबाइल नंबर युवती ने दिया था। बातचीत के क्रम में नौकरी दिलाने का झांसा देकर हरियाणा के अधेड़ से शादी के लिए एक लाख में बेच दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से मोबाइल पर बात कर आरोपी महिलाएं करीब पहुंची। युवती को कप्तानगंज के बिस्किट फैक्ट्री में नौकरी दिलाने का ऑफर दिया। 
विज्ञापन


आर्थिक तंगी से परेशान युवती ने घरवालों से बात करने के बाद हामी भर दी। कप्तानगंज के किसान चौक पर किराए के मकान में रहने वाली आरोपी महिलाओं के साथ युवती रहने लगी। मोबाइल पर बातचीत के दौरान मां को युवती ने बताया कि आरोपी काजल, सुमन तथा काजल की मौसी युवतियों और किशोरियों को झांसे में लेकर गैर प्रांतों में शादी के लिए रुपये लेकर बेचती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: छात्रा का मेडिकल कराने आई महिला सिपाही पर जताई नाराजगी, गांववालों का हंगामा

यह रैकेट कुशीनगर में काफी सक्रिय है और 25 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। उसने बताया कि रूम पर रखकर नशे की गोली और शराब पिलाती थीं। एक दिन भी बिस्किट फैक्टरी में काम के लिए नहीं भेजी। कमरे पर रात को कई लोग आते थे, क्या-क्या होता था, मैं नहीं बता सकती हूं। उसने बताया कि वह हरियाणा कैसे पहुंची, उसे कुछ भी मालूम नहीं। 

नींद खुली तो आरोपी काजल बोली कि स्नान कर लो, एक पूजा में शामिल होना है। मंदिर में अधेड़ के गले में माला पहनवाया गया। कुछ देर में आने की बात कह आरोपी काजल और कुसुम चली गई। युवती ने जितनी बातें मां को बताई है, उस पर पुलिस काम करे तो युवतियों को गैर प्रांतों में बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश हो सकता है।

इसे भी पढ़ें: छात्रा का मेडिकल कराने आई महिला सिपाही पर जताई नाराजगी, गांववालों का हंगामा
 

तीन बार तहरीर लेने के बाद इंस्पेक्टर ने नहीं दर्ज किया था केस
युवती की मां ने बताया कि दस दिन पूर्व सस्पेंड हुए इंस्पेक्टर विनय सिंह को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। तीन बार इंस्पेक्टर ने तहरीर ली थी। इसके लिए हियुवा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने भी फोन किया था। बावजूद इंस्पेक्टर टरकाते रहे। संजय सिंह पीड़ित महिला को लेकर बुधवार की शाम को थाने पर पहुंचे तो केस दर्ज हुआ।

इसे भी पढ़ें: नौकरी का झांसा देकर युवती को बेचा, हरियाणा के अधेड़ से कराई शादी; लड़की ने फोन कर मां को बताई आपबीती

 

कप्तानगंज प्रभारी एसओ अजय कुमार यादव ने कहा कि युवती से गांव के प्रधान और उसकी मां से जो भी बातें हुई है। उसकी जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। युवती के आने पर उसका बयान दर्ज किया जाएगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई बढ़ेगी। आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: अर्थी लेकर जा रहे थे शमशान घाट, जिंदा होने की उम्मीद पर पहुंच गए अस्पताल

 

ये है पूरा मामला
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती आरोपी दो महिलाएं काजल व कुसुम के संपर्क में करीब ढाई माह पूर्व आई। आर्थिक तंगी से परेशान युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिलाओं ने जाल में फंसाया। युवती कप्तानगंज में काजल व कुसुम के किराए के आवास में रहने लगी। युवती ने घरवालों को बताया था कि वह कप्तानगंज नगर में बिस्किट फैक्टरी में काम कर रही है।

इसे भी पढ़ें: कुशीनगर बवाल की इनसाइड स्टोरी: नौका टोला में पत्थर फेंका...विवाद हुआ गोला बाजार में; कसया में कई जगह हुई तकरार

करीब एक माह पूर्व युवती और घरवालों से संपर्क टूट गया। युवती की मां परेशान हो गई और काजल के कमरे पर पहुंची। काजल ने बताया कि वह किसी नौकरी के चक्कर में कहीं इंटरव्यू देने गई है। दो-चार दिन में आ जाएगी, लेकिन उसकी बेटी घर नहीं आई तो इसकी चिंता बढ़ने लगी।

बीस दिन पूर्व युवती ने हरियाणा में किसी महिला के मोबाइल फोन से अपनी मां से बात की और रोते हुए बताई कि कुसुम और काजल ने मुझे हरियाणा के एक व्यक्ति के घर एक लाख रुपये में बेचा है और मंदिर में अधेड़ से शादी करा दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed